अगर किसीसे इश्क है...
जी आप कांटो से ना डरो।
अगर किसीपे भरोसा है...
जी आप धोखे से ना डरो।
अगर कुछ भी चाहते है...
जी आप राह तकने से ना डरो।
अगर कुछ भी पाना चाहते है...
जी आप उसीको खोने से ना डरो।
अगर नजाकत चाहते है...
जी आप कठिनाइयों से ना डरो।
अगर किसीका इंतजार है...
जी आप उनकी गैरमौजूदगी से ना डरो।
अगर कोई ख्वाहिश पाली है...
जी आप उसके छूटने से ना डरो।
अगर जरा सा भी जीना चाहते है...
जी आप...
बिल्कुल मौत से ना डरो॥
क्योंकि,
उफ यह चीजें...
अगर... और... जी आप...को
साथ लेकर ही आती हैं!!!
।। हमेशा ही बिना चूके।।
सभीको यह तकलीफ़देह सुकून मुबारक 🙏