Quotes by Neelam verma in Bitesapp read free

Neelam verma

Neelam verma

@neelamneelam255764


दुनिया से हारे है,
लाखों की महफिल में रह गए बेचारे हम।
अकेले ही गुनगुना लेते है जिंदगी के सुर में,
शायद! इसीलिए सब कहते है
कि शायर है हम।


- Neelam verma

Read More

वो समंदर सी अथाह जलराशि रखकर भी,
चेहरे पर मुस्कान रखने वाले।
खुद उलझन में होते हुए भी ,
दूसरों के लिए सुलझी सलाह रखने वाले।
राह में मुलाकात हुई कुछ राहगीरों से तो पता चला,
बदलते दौर से बहुत परेशान है।
खुद को पीछे कर ,
दूसरों को आगे रखने वाले।


- Neelam verma

Read More

बिन रंगों की रंगीन दुनिया,
दिखती है कितनी हसीन दुनिया।
खेलती है सबके साथ खेल ऐसा,
जैसे चल रहा हो मदारी के बंदर का किस्सा।
किसी की मदद को आती नहीं,
बिन जीभ चलाए जाती नहीं।
मज़ाक के चक्कर में उजाड़ दी किसी की दुनिया,
फिर भी बेशर्मों की तरह हंस रही थी दुनिया।

- Neelam verma

Read More

किसी का घर जलाने से पूर्व ये अवश्य जांच ले,
कि कही वो आपका पड़ोसी तो नहीं है।
अन्यथा लपटे सीधे आपके घर तक भी,
पहुंच सकती है।😉


- Neelam verma

Read More

शांति भरे मन मंदिर में मेरे,
दुनियावालों ने अपना डंका बजा ही दिया।
पता नहीं क्यों;
अपनी अभिलाषा के अभाव में वो फूल,
आज फिर से मुरझा ही दिया।


- Neelam verma

Read More

सुलझी जिंदगी भी उलझ जाती है किसी पुराने के बाद,
और नया आने वाला हर शख्स कहता है,
ये क्या नाटक चल रहा है मेरे आने के बाद ?
खैर! ये तो मसला है जिंदगी का
क्या फर्क पड़ता है ?
हकीकत ऐ जमाना समझ जाने के बाद।


- Neelam verma

Read More

मेरी मृत्यु के बाद मेरी डायरी से कुछ पन्ने गायब मिलेंगे,
तुम समझ जाना वहां हम दुनिया के सताए मिलेंगे।
कोशिश न करना जानने की उनके बारे में,
मुर्शद! वहां पन्ने की जगह हम ,
आग से नहीं,भावनाओं से जलाएं मिलेंगे।
- Neelam verma

Read More

"छल" से प्रेम मत करो
और
"प्रेम" से छल।
- Neelam verma