Quotes by Mickey The Writer in Bitesapp read free

Mickey The Writer

Mickey The Writer

@jakeeahmad8301gmail.com203244
(17)

short moral story


एक बार की बात है, एक रूसी वैज्ञानिक जिसका नाम डॉ. सर्गेई था, अपने प्रयोगशाला में एक खास प्रयोग कर रहा था। वह एक ऐसा फार्मूला बना रहा था जिससे किसी भी चीज़ को बहुत तेजी से बढ़ाया जा सके।

एक दिन, सर्गेई ने अपने फार्मूला का परीक्षण करने का फैसला किया। उसने एक छोटे से पौधे पर फार्मूला का छिड़काव किया और इंतजार करने लगा। थोड़ी ही देर में पौधा तेजी से बढ़ने लगा और देखते ही देखते वह पूरे कमरे में फैल गया। सर्गेई खुशी से झूम उठा और उसने सोचा कि उसने कुछ बड़ा आविष्कार कर लिया है।

लेकिन तभी उसकी बिल्ला, मुरका, जो अक्सर प्रयोगशाला में घूमा करती थी, अचानक उस पौधे के पास आ गई और उसने भी उस पर छिड़का हुआ फार्मूला चाट लिया। इससे पहले कि सर्गेई कुछ समझ पाता, मुरका तेजी से बढ़ने लगी। कुछ ही मिनटों में मुरका एक विशालकाय बिल्ली बन गई और पूरे प्रयोगशाला में दौड़ने लगी।

सर्गेई ने कभी इतनी बड़ी बिल्ली नहीं देखी थी और वह घबरा गया। मुरका हर चीज़ को उलट-पलट कर रही थी और सारा सामान बिखेर रही थी। सर्गेई को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। तभी उसने एक उपाय सोचा। उसने वही फार्मूला लेकर एक दूसरी बोतल में डालकर मुरका के ऊपर छिड़क दिया, जिससे उसकी बढ़ने की प्रक्रिया रुक गई।

अब सर्गेई को यह समझ में आ गया कि उसके फार्मूला को नियंत्रित करने की भी जरूरत है। उसने मुरका को देखते हुए कहा, "अब मैं तुम्हें फिर से सामान्य आकार में लाऊंगा, मेरी प्यारी मुरका!"

इस घटना के बाद, सर्गेई ने अपने फार्मूला में बदलाव किया और उसे और भी बेहतर बनाया। लेकिन अब वह हर बार प्रयोग करने से पहले अपनी प्यारी मुरका को बाहर भेज देता था, ताकि फिर कभी ऐसी अजीब स्थिति न बने।

इस मजेदार घटना के बाद, सर्गेई और मुरका की दोस्ती और भी गहरी हो गई, और सर्गेई को अपनी गलती से बहुत कुछ सीखने को मिला।

☺️☺️

Read More

good evening everyone 🤗🤗 इसलिए कहते है किसी पर भी जल्दी भरोसा नही करना चाहिए किसी से भी बात करने से पहले इस तरह की शायरी सुना कर कन्फर्म कर लेना चाहिए की वो चोधवी का चांद है या आफताब 😂😂

Read More

आज कल तो बेटियां हर जगह छा रही है
हर तरफ धूम मचा रही है
हर तरफ एक अलग ही शोर है
बेटियां न कमजोर है
वो भीड़ से अलग पहचान बना रही है
अपने कदमों से निशान बना रही है
वो पंछियों के पर गिना रही है
ये छोटी चिड़ियाएं बाज़ को आंखे दिखा रही है।
#Mentor

Read More

hello everyone good evening 🌆

please guys read my new novel " माफियाओं की दुनिया में इनोसेंट गर्ल" and reeting or comments नही भूलिएगा। और हा I dam sure की आपको हमारी नोवेल सच में बहुत अच्छी लगेगी 🤗🤗

Read More

कदम बढ़ाते चलो भाई कही पर कांटे कही पर फूल मिलेंगे ,,
होंसलो को समेट कर रखो कही छांव तो कही पर धूप से मिलेंगे ,,
कभी प्यास से मुरझाया होगा चेहरा कही नीर से लब खिलेंगे ,,
ये वक्त है पल पल रंग बदलता रहता है तसल्ली रखो,,
मंजिल भी मिलेगी सफलता भी मिलेगी,,
दम खुद में हर दम रखो,,

-Mickey The Writer

Read More

अमीर का जब दिल घबराता है तो वो समुंदर देखने आता है लेकिन जब गरीब का दिल घबराता है वो उसी समुंदर में डूब कर अपनी जान दे देता है

-Mickey The Writer

Read More

कुछ अफसोस के साथ
कुछ उम्मीद के साथ
रहना सीख लिया है हमने ,
अपनो के दिए दुख को
सहना सीख लिया है हमने,
कुछ पल में खामोशी ,
कुछ पल में चहकना
अब आदत बन गई है हमारी ,
उस उम्मीद के खातिर अब ,
अफसोस छोड़ कर ,
खुश होना सीख लिया है हमने

-Mickey The Writer

Read More

एक लड़की रेल में से उतर कर बहुत तेजी से भागती हुई आ रही थी वो लड़की बार बार पीछे मुड़कर देख रही थी ऐसा लग रहा था जैसे कोई उसके पीछे पढ़ा हुआ हे और वो उन्ही से बचकर भाग रही हो😖।

अचानक से वो लड़की कोई कठोर चीज से टकरा जाती हे उस चीज से टकराने की वजह से वो अपना सर मसलते हुए मुंह उठा कर देखती हे तो वहां कोई लड़का होता है लंबी कद काठी ,कठोर शरीर ,गुस्से से जलती आंखे, चेहरे पर मास्क।

जैसे ही वो लड़का उस लड़की को देखता तो उस चेहरे में खो जाता है लेकिन तभी वो लड़की उसे देख कर कहती है

लड़की :– i am sorry वो मेरी ही गलती है मेरा ध्यान नहीं था।

लड़का उसकी बात सुनकर कहता हे :– कोई बात नही। वैसे तुम्हारा..( वो लड़का आगे कुछ कह पता वो लड़की वहां से भाग जाति है) वो लड़का उसे यू भागते जाते देख धीरे से कहता है...नाम क्या हे.. नाम तो बता जाती..😔

यह कह कर वो लड़का वहा से चला जाता है और वो लड़की अपने कंधे पर लटके बैग को पकड़ कर बस भागे जा रही थी तभी उसे याद आता है की वो एक सूटकेस भी लाई थी ये सोच कर अपना सर पकड़ लेती है मगर जब पीछे मुड़ कर देखती है तो कुछ लोगो हाथो में राइफल लिए ब्लैक कलर के कपड़े पहने उसी के पीछे भागे चले आ रहे थे तभी उन में से एक आदमी कहता हे

"पकड़ो इस लड़की को जाने ना पाए"

वो लड़की ये सुनने के बाद और तेज भागने लगती है अंधेरा होने के कारण वो गाड़ियों को तो देख सकती थी मगर दूर से और तेज रफ्तार से आती गाडियां उसे नही देख सकती थी।

तभी एक तेज रफ्तार से चली आ रही गाड़ी अचानक उस लड़की से टकरा जाती है और वो लड़की वही पर गिर जाती है।

उसके पीछे जो काले कपड़े पहने गार्ड भाग कर आ रहे थे उन में से एक आदमी कहता है

" सर को कह देना काम हो गया लड़की मारी गई"

और वो लोग वहां से चले गए तभी उस कार में तीन लड़के निकल कर आए और उस लड़की को देखने लगे तभी एक लड़का जो उन में से समझदार लग रहा था कहता है:– यह लड़की अगर मरने का इतना ही शौक था तो किसी ट्रक के सामने आना था एक ही बार में खत्म हो जाती😡।

तभी दूसरा लड़का आगे जाकर उस लड़की की नब्ज चेक करता है और फिर उसी लड़के की तरफ देख कर कहता हे ;– भाई ये अभी जिंदा है हमे इसे जल्द से जल्द हॉस्पिटल लेकर चलना होगा😨।



My new novel
माफियाओं की दुनिया में इनोसेंट गर्ल 🔥🔥

Read More