dhadkane kuch kahati hai in Hindi Thriller by vishnupriya pandit books and stories PDF | हैरानी - Ateet ki Yaadein - 15

Featured Books
  • Wisps of Smoke - 38

    Wisps of Smoke (A love, romantic, psychological and paranorm...

  • NAVORA

    NAVORAPrologue — A Flower That Became a DreamSometimes, a bu...

  • The Story of Navaratri

    Navaratri is a nine-day Hindi festival celebrated throughout...

  • Specialz

    "Here you go- master" Yomi sets the cup of tea on the paper...

  • Price Tag on Passion

    The rain lashed against the French windows of Mayur’s pentho...

Categories
Share

हैरानी - Ateet ki Yaadein - 15

Episode -15 (धड़कने कुछ कहती हैं)


रिया ने अपनी आँखें धीरे - धीरे से खोलनी शुरू की कमरे में हल्की नीली रोशनी उसकी आंखों में पड़ती है पर उसे उस नीली रोशनी में भी वहीं सफेद दीवार और डॉक्टर खुराना का चेहरा याद आता है । और वो चिल्लाने वाली होती है तभी मास्कमैन , डॉक्टर बन कर उसके कमरे में आता है और उसके मुंह पर अपना हाथ रख देता है ।


मास्कमैन रिया की सुरक्षा के लिए डॉक्टर बन कर आता है और मुंह पर मास्क लगाया होता है । मास्कमैन डॉक्टर जैसे ही रिया के मुंह से अपना हाथ हटाता है वह रोने लगती है और रोते - रोते कहती है ...
रिया ( डर से कांपते हुए)- " म.. मु.. मुझे मत मारो... "
मास्कमैन डॉक्टर ( एकदम धीमी और गहरी आवाज में )- "शहहह.... ।" मास्कमैन का एक हाथ रिया के मुंह पर होता है और दूसरा उसके सिर के पीछे वह रिया की आंखों में आँखें डाल के देखता है और रिया भी उसकी आंखों में खो जाती है ।

उसकी आँखें मानो रिया से दिल - ए - इजहार कर रही हो उसका स्पर्श वही अपनेपन का एहसास कराता है ।
 रिया को समझ नहीं आता कि ये है कौन ? जिसके पास होने से इतना सुकून और अपनेपन का एहसास हो रहा है। रिया उसे देख ही रही होती है , तभी मास्कमैन डॉक्टर कहता है ,
" मै तुम्हारा नया डॉक्टर हूं, डरो मत। अगर तुम चिल्लाओगी तो सब लोग यहां आ जायेंगे। और तुम पर फिर से जान लेवा हमला कर सकते है इसलिए तुम्हे शांत और छिप कर रहना होगा। मैं तुम्हारे साथ हूं इसलिए तुम बिल्कुल भी चिंता न करो मैं तुम्हे कुछ नहीं होने दूंगा बस तुम्हे मेरे ऊपर भरोसा करना होगा।"

रिया को उसकी आवाज मैं वही पुरानी खनक महसूस होती है जो मास्कमैन में थी , वो थोड़ा शांत होती है।
 उसकी नजरे मास्कमैन डॉक्टर को निहारे जा रही थी। रिया की आंखें देख कर मास्कमैन खुद को उसके करीब जाने से रोकता है । क्योंकि, रिया की वो गहरी आंखें उसे अपनी तरफ खींचती हैं।

मास्कमैन डॉक्टर - "रिया , अब तुम्हे वही करना होगा जो मैं कहूंगा। डॉक्टर सिन्हा के अलावा किसी पर भरोसा मत करना और कोई तुमसे किसी भी तरह के सवाल जवाब करे तो तुम भूल जाने का नाटक करना तुम्हे सबको यह दिखाना है कि तुम पागल हो गई हो।"
रिया मास्कमैन डॉक्टर की तरफ देखते हुए हा में सिर हिलाती है और कहती हैं "आप मुझे क्यों बचाना चाहते हैं और वो लोग कौन है ? जो मुझे मारना चाहते है मैने किसके साथ क्या किया है जो सब मेरी जान के दुश्मन बने है और वो ... वो लाश किसकी थी ? बोलो न चुप क्यों हो बोलो ?"

मास्कमैन डॉक्टर रिया को समझाते हुए कहता है "रिया वो एक नेक इंसान थे इसी अस्पताल के एक बड़े डॉक्टर थे, डॉक्टर राकेश खुराना उन्होंने उस दिन तुम्हारी जान बचाई थी ।"

रिया फिर कुछ कहने वाली होती है तभी फिर से मास्कमैन डॉक्टर रिया के मुंह पर हाथ रखते हुए कहता है.."अब तुम आराम करो ..." 
मास्कमैन डॉक्टर रिया को लिटा कर जैसे ही मुड़ता है रिया उसका हाथ थाम लेती है और उसे दूर न जाने का इशारा करती है .... मास्कमैन डॉक्टर , रिया का हाथ पकड़ कर उसके पास बैठ जाता है और उसे आँखें बंद करने का इशारा करता है रिया उसकी तरफ देखते हुए अपनी आँखें बंद कर लेती है और मास्कमैन डॉक्टर उसे बड़े प्यार से देखने लगता है ।

इधर नर्स डेजी डॉक्टर सिन्हा से गुस्से में कहती है "मुझे रोका क्यों बताने से आखिर आप उस मास्कमैन को बचाना क्यों चाहते हो ? मुझे बताने क्यों नहीं दिया , पता है आपको इस गलती का भुगतान हमें कैसे करना पड़ेगा । इतना अच्छा मौका था उसकी कैद से छुटने का ।"
डॉक्टर सिन्हा नर्स डेजी को फटकारते हुए - " पागल हो गई हो क्या ? समझ नहीं आ रहा कि क्या चल रहा है इस अस्पताल में । डॉक्टर खुराना की हत्या हुई है हत्या ... समझ रही हो इसका मतलब ! और क्या तुम्हे क्या लगता है हम उस लड़की और मास्कमैन के बारे में बताते , तो पुलिस हम पर भरोसा करती । और वह लड़की कहा है ? अगर पुलिस वाले उस लड़की से मिलने को कहते तो क्या करते , कहा से लाते उसे । वह गायब हो गई है पता भी है तुमको ।"

डॉक्टर सिन्हा (लंबी सांस लेते हुए)- " और वैसे भी मास्कमैन ने डॉक्टर खुराना को नहीं मारा ।"
नर्स डेजी ( चिड़चिड़ाते हुए ) " तो किसने मारा ? "
डॉक्टर सिन्हा -" उस धमकी लिखने वाले ने याद है न दूसरी धमकी .... 
नर्स डेजी -"हा! 

डॉक्टर सिन्हा - "मास्कमैन मारने वालों में से नहीं बचाने वालो में से है । देखा है तुमने वह उस लड़की को कितनी बार बचा चुका है अपनी जान की भी परवाह नहीं करता जब उस लड़की पर बात आती है तो ।"
नर्स डेजी डॉक्टर सिन्हा से कहती हैं "तो फिर उस धमकी देने वाले इंसान से डॉक्टर खुराना की कोई बात हुई होगी या कोई लड़ाई ? क्योंकि कोई किसी को बिना वजह तो मरेगा नहीं । और वह लड़की कहा है ?"
डॉक्टर सिन्हा - "वही तो पता करना है कि , लड़की गई कहा... और मास्कमैन ने जो कहा क्या वो सच है ?"
नर्स डेजी डॉक्टर सिन्हा से पूछती है - "क्या कहा मास्कमैन ने ? 
डॉक्टर सिन्हा "यही की उसने डॉक्टर खुराना को नहीं मारा और ये काम जिसका भी है वह उसका पता लगा कर रहेगा । और इस काम में मै उसके साथ हूं क्योंकि मुझे भी मेरे दोस्त को इंसाफ दिलाना है ।"
नर्स डेजी "ठीक है मै भी आपके साथ हूं!" 

रिया आँखें बंद करके लेटी होती तभी वह चुपके से एक आंख आधी खोल कर मास्कमैन डॉक्टर को देखती है और मास्कमैन डॉक्टर उसे ही देख रहा होता है । वह यह देख कर शरमा जाती है और फिर आँखें बंद कर लेती है । रिया को ऐसा करता देख मास्कमैन अंदर ही अदंर मुस्कुराने लगता है ।
तब रिया को मास्क वाले लड़के की याद आती है और वह उठ कर बैठ जाती है । 
वह मास्कमैन डॉक्टर से कहती है -"यहां एक मास्क वाला लड़का भी आता है ..."

क्या मास्कमैन अपनी पहचान छुपाने में कामयाब होगा ? या रिया उसे पकड़ लेगी ? जानने के लिए बने रहे । अपनी राय कॉमेंट में जरूर दें। कहानी पसंद आए तो रेटिंग जरूर करे।