बॉलीवुड की गुमनाम डांसर 2
डांसिंग दिवा जिन्होंने ट्रेंड बदल दिया
नोट - इस लेख में बॉलीवुड फिल्मों में पुरानी डांसर पर चर्चा की गयी है जो आज गुमनाम हैं या फिल्मों में अब नहीं दिखती हैं …
शुरुआती सालों में, 50 से 70 के दशक में, कई अभिनेत्री युवतियाँ शास्त्रीय नृत्य में प्रशिक्षित नृत्यांगनाएँ थीं जो शुरुआत में कुछ कठिनाई के बाद फिल्म उद्योग में अपना रास्ता बना सकने में सफल रहीं थीं -
वैजयंती माला
वैजयंती माला शास्त्रीय नृत्य को हिंदी फ़िल्मों में शामिल करने वाली पुरानी अभिनेत्रियों में से प्रमुख रही हैं . वैसे तो उन्होंने सात साल की उम्र में ही पोप के लिए शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया था . वैजयंती माला पहली बार हिंदी फिल्म ‘ बहार ‘ ( 1951 ) में आयीं जिसमें उनका डांस सांग था . फिर उन्होंने ‘ देवदास ‘ ( 1955 ) में अपनी नृत्य कला को भली भांति प्रस्तुत किया था . इसके बाद ‘ साधना ‘. ‘ कल्पना ‘ , कठपुतली ‘ , छोटी सी मुलाकात ‘ ‘ गंगा जमुना ‘ 'आम्रपाली', 'नया दौर' , 'ज्वेल थीफ़' , ‘ संघर्ष ‘आदि अनेक फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय के अलावा कुशल नृत्य कला का लगातार प्रदर्शन किया है .
वहीदा रहमान
वहीदा रहमान एक खूबसूरत एक्ट्रेस तो हैं ही पर साथ में एक कुशल नर्तकी भी हैं . उनमें आकर्षक अभिनय कला और सहज नृत्य का अद्भुत संगम देखने को मिलता है . फिल्म 'गाइड' (आज फिर जीने की तमन्ना है) और 'चौदहवीं का चाँद' , दूल्हा दुल्हन ‘ ( सुनो जी सुनो , हमारी भी सुनो … ) , ‘ एक फूल चार कांटे ‘ ( मतवाली नार ठुमक ठुमक … ) में उन्होंने अपने अभिनय और नृत्य कौशल के संगम का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है .
हेलेन
कैबरे की रानी कहलाने वाली हेलेन ने "आइटम नंबर्स" को लोकप्रिय बनाया है . पहली बार हेलेन ने 1956 में हिंदी फिल्म ‘ हलाकू ‘ में दो डांस सांग किये थे - अजी चले आओ …. और दिल का न करना ऐतबार …. . इसके बाद 1958 की फिल्म ‘ हावड़ा ब्रिज ‘ में ‘ मेरा नाम चीन चीन चूं ……,डांस सांग पर धमाकेदार डांस के बाद बॉलीवुड में एक नए स्टाइल कैबरे डांस की शुरुआत की . इसके बाद तो 'पिया तू अब तो आजा' …, 'महबूबा महबूबा'.... , मेरा दिल प्यार का दीवाना …. , आ जाने जान ….., ‘ ओ हसीना ज़ुल्फोंवाली …,मूंगड़ा मैं गुड़ की डली ….,, तुमको पिया दिल दिया …, ऊई माँ ऊई माँ ….., कर ले प्यार कर ले …, मैं अलबेली प्यार जता कर …. आदि उनके अनेक गाने भी मशहूर हैं जिनमें हेलेन ने बॉलीवुड में बार बार ग्लैमरस पश्चिमी प्रभाव के साथ सेमि क्लासिकल नृत्य कला का प्रदर्शन किया है . .
हेमा मालिनी
"ड्रीम गर्ल" कहलाने वाली हेमा मालिनी ने पहली बार 1968 में हिंदी फिल्म ‘ सपनों का सौदागर ‘ में राज कपूर के साथ काम किया था . इस फिल्म के गानों "मार डालूंगी चाकू … और ना समझो बाबू…में हेमा ने अपनी नृत्य कला के कौशल की झलक दिखाई है . इसके बाद अपनी भरतनाट्यम कला का उपयोग उन्होंने अनेक हिंदी फ़िल्मों में भी किया है . उन्होंने ग्लैमर , परंपरागत अभिनय और नृत्य का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया है . उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि उनका शास्त्रीय नृत्य पर्दे पर छाया रहे और फिल्मों के बाहर भी हेमा अपने शास्त्रीय नृत्य प्रोग्राम प्रस्तुत करती रही हैं . उनके कुछ अन्य क्लासिकल / सेमी क्लास्सिकल डांस सांग इस प्रकार हैं -
ओ घटा सांवरी …और मिलते ही रहेंगे हम … ( फिल्म अभिनेत्री ) , हाँ जब तक है जान … , और होली के दिन …. ( फिल्म शोले) , तौबा तौबा …शराफत छोड़ दी मैंने … ( फिल्म शराफत ) , तूने ओ रंगीले … ( फिल्म कुदरत) , मेरे नसीब में … ( फिल्म नसीब ) रंग भरे मौसम में … ( फिल्म बंदिश)
श्रीदेवी
श्रीदेवी दक्षिण से उत्तर भारत आने वाली आखिरी और प्रमुख अभिनेत्रियों और नर्तकियों में से एक थीं .
उनके ज्यादातर नृत्य भरतनाट्यम शैली के थे, जिसमें पूरे शरीर को मोड़ना, कर्व्स बनाना, बड़ी-बड़ी आँखों को आगे-पीछे करना शामिल होता था . उनके डांस में अभिव्यक्ति और अनुकूलनशीलता का एक संगम देखने को मिलता है . 'हवा हवाई' और 'मैं तेरी दुश्मन' जैसे गीतों ने दिखाया कि वह कितनी जल्दी लीक से हटकर, उत्तेजक और फिर शास्त्रीय संगीत में ढल जाती थीं . उन्होंने फिल्मों नृत्य के साथ हल्के फुल्के मजाकिया अदाओं का मिश्रण कर नए अंदाज़ में कुछ आइकोनिक डांस प्रस्तुत किया है . श्रीदेवी के कुछ डांस सांग्स -
ना जाने कहाँ से आई है … (फिल्म चालबाज): के गाने में श्रीदेवी के शानदार डांस देखने को मिलता है ;हवा हवाई ….(मिस्टर इंडिया): यह एक आइकॉनिक डांस नंबर है, जिसमें श्रीदेवी का अनोखा अंदाज और मजेदार डांस प्रस्तुत किया है मैं तेरी दुश्मन ….( फिल्म नगीना): एक नागिन के रूप में उनका क्लासिक डांस का प्रदर्शन , मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां। .. ( फिल्म चांदनी): एक शालीन और पारंपरिक डांस जो आज भी शादियों में गाया जाता है , गोरी तेरे अंग अंग में ( फिल्म तोहफा) ,
माधुरी दीक्षित
इस बीच 1984 में माधुरी दीक्षित ने हिंदी फिल्म में ‘ अबोध ‘ के साथ प्रवेश किया था .हालांकि माधुरी पहली कत्थक नृत्यांगना नहीं हैं . कदाचित माधुरी और श्रीदेवी हिंदी फ़िल्मों की आखिरी प्रमुख नृत्यांगनाएँ रहीं हैं . श्रीदेवी की तरह माधुरी ने भी क्लासिकल / सेमी क्लास्सिकल , लोक नृत्य के साथ कुछ ग्लैमरस डांस सांग किया है . 1988 की फिल्म ‘ तेजाब ‘ में उनका नए अंदाज़ का डांस एक दो तीन चार …. बेहद लोकप्रिय हुआ था जो उनके फ़िल्मी करियर में एक टर्निंग पॉइंट भी रहा है . माधुरी के कुछ अन्य लोकप्रिय नृत्य गीत है -
1989 की फिल्म राम लखन में - ओ रामजी तेरे लखन ने …
1992 की फिल्म बेटा में - धक धक करने लगा ….
1990 की फिल्म सैलाब में - हमको आजकल है इंतजार …
1993 की फिल्म खलनायक में - चोली के पीछे क्या है … और पालकी में होके सवार ..
1994 की फिल्म हम आपके हैं कौन में - दीदी तेरा देवर …
1995 की फिल्म याराना में - मेरा पिया घर आया …
1995 की फिल्म राजा में - अँखियाँ मिलाऊँ कभी कभी … और नजरें मिलीं दिल धड़का …
1997 की फिल्म कोयला में - साँसों की माला …
2002 की फिल्म देवदास में - काहे छेड़ छेड़ मोहे … और डोला रे डोला …में ऐश्वर्या राइ बच्चन के साथ
2007 की फिल्म आजा नच ले में - आजा नच ले …
2013 की फिल्म ये जवानी है दीवानी में - घाघरा …
2014 की फिल्म डेढ़ इश्क़िया में - हमारी अटरिया पे …
ऐश्वर्या राय बच्चन -
ऐश्वर्या बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में एक हैं . उन्होंने 1994 की विश्व सुंदरी ख़िताब जीता था . इसके अलावा वे एक बेहतरीन डांसर भी हैं . उन्होंने बचपन से ही भरतनाट्यम और शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा ली है , यही कारण है कि उनके डांस में शालीनता के साथ सही शारीरिक मुद्रा देखने को मिलती है . ऐश्वर्या एक ऐसी नृत्यांगना हैं जो शास्त्रीय नृत्य के साथ बॉलीवुड की ग्लैमरस शैली को बहुत खूबसूरती से निभाती हैं , इसका एक बेहतरीन उदाहरण उन्होंने फिल्म ‘ बंटी और बबली ‘ के कजरारे … डांस सांग है . उनके कुछ अन्य सराहनीय नृत्य इस प्रकार हैं -
कजरा रे (बंटी और बबली ) - यह एक आइटम नंबर है,जिसमें उनके सिजलिंग डांस स्टेप्स और आव भाव ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था
नींबूड़ा (हम दिल दे चुके सनम ) - इसमें उन्होंने राजस्थानी लोक नृत्य को बखूबी पेश किया है और ढोली तारो ढोल बाजे … में उन्होंने खूबसूरत डांडिया स्टाइल डांस किया है
डोला रे डोला … (देवदास ) - माधुरी दीक्षित के साथ ऐश्वर्या की इस क्लासिक जोड़ी ने कठिन डांस मूव्स को सहज बना दिया है
बरसो रे (गुरु ) - फिल्म 'गुरु' में बारिश के बीच यह नृत्य गाना उनकी खास डांस शैली को दर्शाता है
क्रेजी किया रे (धूम 2): यह गाना उनके ग्लैमरस और मॉडर्न डांस अवतार को पेश करता है।
सिलसिला ये चाहत का (देवदास )- इस गाने में ऐश्वर्या ने दीये के साथ धीमी और सुंदर नृत्य पेश किया है
नैना मिले (रोबोट ) - इस गाने में उन्होंने अनोखा रोबोटिक-शास्त्रीय डांस किया है
ताल से ताल मिला (ताल) -इस डांस सांग को भी बहुत पसंद किया गया
उड़ी तेरी आँखों …. (गुजारिश ) - इस गाने में उन्होंने एक अलग अंदाज की नृत्य शैली पेश किया है
कुल मिलकर डांस स्टाइल में वे शास्त्रीय और आधुनिक डांस का अच्छा संगम प्रस्तुत करती हैं .
दीपिका पादुकोण - दीपिका भी बॉलीवुड की मशहूर डांसरों में एक हैं . उन्होंने कत्थक डांस की शिक्षा ली है और कई सुपरहिट गानों में अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया है . उनके कुछ अन्य सराहनीय नृत्य इस प्रकार हैं-
दुम ताना .. (ॐ शांति ॐ ) अपनी डेब्यू फिल्म के इस गाने ने दीपिका ने अपने क्लासिक बॉलीवुड डांस कौशल पेश किया है
बालम पिचकारी … (ये जवानी है दीवानी ) - यह होली का एक लोकप्रिय डांस सांग है
बेशरम रंग …(पठान )- यह डांस गाना बेहद लोकप्रिय हुआ जिसमें दीपिका का हॉट और बोल्ड लुक देखने को मिलता है .
घूमर … ( पद्मावती )- पारंपरिक राजस्थानी डांस शैली 'घूमर' पर दीपिका ने बेहतरीन डांस किया है
लवली …. (हैप्पी न्यू ईयर ) - में उन्होंने एक सुंदर बेली डांस दिखाया है
पिंगा … (बाजीराव मस्तानी ) - में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी जुगलबंदी और मराठी लावणी को एक क्लासिक डांस बन दिया है और इसी फिल्म का ‘ दीवानी मस्तानी … ‘ डांस भी अच्छा है
करंट लगा रे ( सर्कस ) : यह उनका नवीनतम डांस नंबर है
तितली .. ( चेन्नई एक्सप्रेस ) और डूबे …. ( गहराइयों ) गानों में भी अच्छे नृत्य का प्रदर्शन किया है
जाह्नवी कपूर - आजकल की नवीन अभिनेत्रियों में जाह्नवी ने कत्थक नृत्य की शिक्षा ली है . उन्होंने फिल्म ‘ रूही , धड़क , देवरा और ‘ मिस्टर एंड मिसेज माही ‘ में अपनी नृत्य कला का उदाहरण पेश किया है . इसके अतिरिक्त जाह्नवी ने IIFA 2024 में भी शानदार डांस परफॉर्मेंस दिया था . वे भी अपने नृत्य में कत्थक और आधुनिक डांस का मिश्रण करने में सक्षम हैं .
क्रमशः ( अगले अंकों में पहले कुछ हाल की डांसिंग दिवा के साथ अन्य पुरानी गुमनाम डांसर पर चर्चा होगी )