Neel The Unknown Guardian in Hindi Animals by Md Siddiqui books and stories PDF | नील एक अनजान रक्षक

Featured Books
Categories
Share

नील एक अनजान रक्षक

घने जंगल के बीच जहाँ सूरज की रोशनी भी पूरी तरह जमीन तक नहीं पहुंचती थी वहाँ हर जानवर अपनी-अपनी दुनिया में मस्त रहता था कोई बंदर पेड़ों पर कूदते हुए दूसरों का मजाक उड़ाता था तो कोई हाथी अपने झुंड के साथ शांति से चलता था जंगल में हर दिन हंसी मजाक और छोटे-छोटे झगड़ों के बीच जिंदगी चलती रहती थी एक चालाक लोमड़ी हर रोज किसी न किसी को बेवकूफ बनाकर अपना खाना चुरा लेती थी एक मोटा भालू हमेशा खाने के पीछे भागता था और पेड़ से गिरकर सबको हंसा देता था
एक छोटा सा चिड़िया का बच्चा उड़ना सीख रहा था लेकिन हर बार गिर जाता था और बाकी जानवर उस पर हंसते थे सब कुछ सामान्य था लेकिन उस दिन आसमान कुछ अलग ही कहानी लिखने वाला था अचानक तेज आवाज के साथ आसमान से आग का एक गोला गिरा और जंगल के बीच जोरदार धमाका हुआ सारे जानवर डर के मारे भागने लगे और दूर से उस जगह को देखने लगे धुएं के बीच एक अजीब सा चमकता हुआ जीव पड़ा था जो ना जानवर था ना इंसान वह धीरे-धीरे उठने लगा और उसकी आंखों में नीली रोशनी चमक रही थी जानवरों को लगा कोई राक्षस आ गया है और सब छिप गए लेकिन वही छोटा चिड़िया का बच्चा डरते-डरते उसके पास पहुंच गया उस अजीब जीव ने उसे देखा लेकिन हमला नहीं किया बल्कि उसने पहली बार अपने हाथ को धीरे से आगे बढ़ाया जैसे दोस्ती करना चाहता हो चिड़िया ने डरते हुए उसकी उंगली को छुआ और कुछ अजीब सा जुड़ाव महसूस हुआ धीरे-धीरे बाकी जानवर भी बाहर आए और उसे देखने लगे वह जीव किसी बच्चे की तरह हर चीज को समझने की कोशिश कर रहा था वह बंदर की नकल करने लगा और पेड़ पर चढ़ने की कोशिश में गिर गया जिससे सब हंस पड़े भालू ने उसे शहद दिखाया तो उसने पूरा मुंह उसमें डाल लिया और सबको हंसा दिया जंगल में पहली बार डर की जगह हंसी लौट आई जानवरों ने उसका नाम रखा नील क्योंकि उसकी आंखें नीली चमकती थीं नील धीरे-धीरे जंगल के हर जानवर से दोस्ती करने लगा वह छोटे चिड़िया को उड़ना सिखाने लगा और हर बार गिरने पर उसे उठाता था लोमड़ी भी अब उसे बेवकूफ नहीं बना पाती थी क्योंकि नील उसकी चाल समझने लगा था
जंगल में सब कुछ पहले से बेहतर होने लगा था
लेकिन हर खुशी के पीछे एक तूफान छिपा होता है
एक दिन दूर से मशीनों की आवाज आने लगी जो पहले कभी नहीं सुनी गई थी पेड़ एक-एक करके गिरने लगे और जंगल कांपने लगा जानवरों को समझ नहीं आया कि ये क्या हो रहा है अचानक कुछ इंसान बड़ी-बड़ी मशीनों के साथ जंगल में घुस आए वे पेड़ काट रहे थे और जमीन खोद रहे थे जैसे उन्हें इस जगह की कोई परवाह नहीं थी जानवरों में अफरा-तफरी मच गई कुछ जानवर भागते-भागते मशीनों के नीचे आ गए और वहीं तड़पते रह गए एक हिरण का बच्चा अपनी मां के सामने कुचल गया और उसकी चीख पूरे जंगल में गूंज गई पेड़ों पर बैठे पक्षियों के घोंसले टूटकर गिर गए और उनके बच्चे जमीन पर तड़पने लगे भालू ने भागने की कोशिश की लेकिन वह जाल में फंस गया और दर्द से चिल्लाने लगा
जंगल जो कभी हंसी से भरा था अब चीखों से भर चुका था नील पहली बार यह सब देख रहा था और उसके अंदर कुछ टूट गया उसकी आंखों की नीली रोशनी लाल होने लगी वह गुस्से में उन मशीनों की तरफ बढ़ा और एक झटके में एक बड़ी मशीन को पलट दिया इंसान डर गए और उसे पकड़ने की कोशिश करने लगे उन्होंने उस पर हमला किया लेकिन नील अब पहले जैसा नहीं रहा था उसने एक-एक करके सभी को पीछे धकेल दिया लेकिन इसी बीच एक गोली आकर उस छोटे चिड़िया के बच्चे को लग गई वह नील के सामने गिर पड़ा और तड़पने लगा
नील के हाथ कांपने लगे और वह उसे बचाने की कोशिश करने लगा लेकिन इस बार वह कुछ नहीं कर पाया पहली बार उसने हार महसूस की पूरे जंगल में सन्नाटा छा गया नील ने आसमान की तरफ देखा और जोर से चीख मारी उसकी आवाज इतनी तेज थी कि पूरा जंगल कांप गया उस दिन जंगल ने अपना सबसे मासूम हिस्सा खो दिया था