एक बड़ी कंपनी थी जहाँ काम से ज़्यादा लोगों की कहानी चलती थी सुबह से शाम तक मशीनें कम और लोगों के दिल ज़्यादा धड़कते थे हर कोई अपने-अपने सपनों के पीछे भाग रहा था
उसी भीड़ में एक लड़की थी जो काम से ज़्यादा मुस्कान के लिए जानी जाती थी उसकी हँसी इतनी साफ थी जैसे बारिश के बाद का आसमान
लोग कहते थे कि वो लड़की नहीं चलती-फिरती खुशी है लेकिन उसके दिल में एक खाली जगह थी जिसे वो खुद भी नहीं समझती थी फिर एक दिन कंपनी में एक नया लड़का आया एंट्री ऐसी जैसे फिल्म का हीरो पहली बार स्क्रीन पर आता है
पहले दिन ही उसने दो लोगों से रास्ता पूछा और तीन लोगों से दोस्ती कर ली लोग बोले ये काम करने आया है या दिल जीतने लड़की ने पहली बार उसे देखा और बस देखकर मुस्कुरा दी लड़के ने भी देखा और मन में बोला कंपनी सही चुनी है अगले दिन किस्मत ने दोनों की सीटिंग साथ कर दी
लड़का बोला लगता है HR भी हमारी लव स्टोरी लिखना चाहता है लड़की हँस पड़ी और बोली पहले काम सीख लो कहानी बाद में लिखना
धीरे-धीरे बातों का सिलसिला शुरू हुआ काम कम और हँसी ज़्यादा होने लगी लंच में वो उसका डब्बा खाता और अपनी बातें खिलाता लड़की कहती तुम काम कम और बातें ज़्यादा करते हो लड़का जवाब देता दिल से काम करता हूँ इसलिए दिमाग खाली रहता है दोनों के बीच दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला
अब हर सुबह उसकी Good Morning से शुरू होती थी और हर रात Take Care पर खत्म
लड़का हर दिन नए-नए वादे करता
तुमसे शादी करूँगा
तुम्हें रानी बनाकर रखूँगा
तुम रोई तो मैं दुनिया जला दूँगा
लड़की हर बार इन बातों पर यकीन कर लेती क्योंकि उसने कभी झूठ सोचा ही नहीं था
एक दिन बारिश हो रही थी दोनों छत पर खड़े थे
लड़का बोला अगर अभी मैं तुम्हारा हाथ पकड़ लूँ तो मना तो नहीं करोगी लड़की ने धीरे से आँखें झुका ली और वही पल दोनों के रिश्ते को और गहरा कर गया लड़का अब धीरे-धीरे उसके भरोसे का फायदा उठाने लगा मीठी बातें झूठे सपने, और नकली कसमें लड़की सब कुछ सच मानती रही क्योंकि उसके लिए प्यार मज़ाक नहीं था
एक दिन लड़का अचानक बोला मुझे गाँव जाना है घर में जरूरी काम है लड़की का दिल घबराने लगा उसने पूछा जल्दी आओगे ना लड़का हँसकर बोला तुमसे दूर रह सकता हूँ क्या लड़की मुस्कुराई लेकिन आँखों में डर था लड़का चला गया
पहले दिन कॉल आया दूसरे दिन मैसेज आया तीसरे दिन बस Busy हूँ आया फिर धीरे-धीरे सब खत्म हो गया उधर गाँव में ढोल-नगाड़े बज रहे थे लड़का शादी के मंडप में बैठा था और यहाँ शहर में लड़की उसके इंतज़ार में बैठी थी शादी हो गई सब खुश थे
लेकिन एक दिल था जो बिना बताए टूट रहा था शादी के दूसरे दिन लड़के ने WhatsApp पर अपनी दुल्हन के साथ फोटो लगा दी कैप्शन लिखा My Life
उधर लड़की ने जैसे ही वो फोटो देखी उसका दिल एक पल के लिए रुक गया उसकी उँगलियाँ काँपने लगी आँखों से आँसू अपने आप गिरने लगे वो धीरे से बोली ये मज़ाक है ना उसने तुरंत कॉल किया एक बार दो बार बार-बार लेकिन हर बार कॉल कट गया वो रोते-रोते जमीन पर बैठ गई
उसकी हँसी जो कभी सबको खुश करती थी आज खुद टूट गई वो बोली एक बार बात कर लो बस एक बार लेकिन उधर से सिर्फ सन्नाटा आया वो अपने फोन को सीने से लगाकर रोती रही उसे हर वो वादा याद आया हर वो बात जो उसने सच मानी थी अब हर चीज़ झूठ लग रही थी उसकी दुनिया धीरे-धीरे खत्म हो रही थी उस रात उसने खाना नहीं खाया नींद नहीं आई बस आँसू ही उसके साथ थे
लेकिन सुबह होने से पहले उसकी कहानी खत्म नहीं हुई बल्कि वहीं से उसकी नई कहानी शुरू हुई
उसने अपने आँसू पोंछे और खुद से एक वादा किया कि अब वो किसी के लिए नहीं रोएगी बल्कि खुद को इतना मजबूत बनाएगी कि लोग उसे देखकर सीखेंगे
कुछ महीनों बाद वही लड़की कंपनी की सबसे बड़ी पोस्ट पर पहुँच गई लोग अब उसकी मुस्कान नहीं उसकी ताकत की बात करने लगे
एक दिन वही लड़का अपनी बीवी के साथ उसी कंपनी में काम के लिए आया और सामने वही लड़की थी लेकिन इस बार वो पहले वाली मासूम लड़की नहीं थी बल्कि एक मजबूत और सफल औरत थी
लड़के ने नज़र झुका ली लेकिन लड़की मुस्कुराई और बोली Thank You
लड़का हैरान होकर बोला किस लिए
लड़की बोली अगर तुम धोखा नहीं देते तो मैं इतनी मजबूत नहीं बनती और उसी पल लड़के को अपनी औकात और लड़की को अपनी ताकत समझ आ गई कंपनी में आज भी मशीनें चल रही थीं लेकिन इस बार हर दिल उस लड़की के लिए धड़क रहा था जिसने टूटकर भी खुद को बनाया और यही उसका सबसे बड़ा Revenge था