Wo Khoffnak Raat - 5 in Hindi Horror Stories by Khushwant Singh books and stories PDF | वो खोफनाक रात - 5

Featured Books
  • અસવાર - ભાગ 3

    ભાગ ૩: પીંજરામાં પૂરો સિંહસમય: મે, ૨૦૦૦ (અકસ્માતના એક વર્ષ પ...

  • NICE TO MEET YOU - 6

    NICE TO MEET YOU                                 પ્રકરણ - 6 ...

  • ગદરો

    અંતરની ઓથથી...​ગામડું એટલે માત્ર ધૂળિયા રસ્તા, લીલાં ખેતર કે...

  • અલખની ડાયરીનું રહસ્ય - ભાગ 16

    અલખની ડાયરીનું રહસ્ય-રાકેશ ઠક્કરપ્રકરણ ૧૬          માયાવતીના...

  • લાગણીનો સેતુ - 5

    રાત્રે ઘરે આવીને, તે ફરી તેના મૌન ફ્લેટમાં એકલો હતો. જૂની યા...

Categories
Share

वो खोफनाक रात - 5

पिछली कहानी में हमने पढा़ कि प्रीती अनिशा को रिहासपुर ट्रिप पर लावन्या और लक्षिता के साथ हुए एक छोटे से हादसे के बारे में बताती हैं।

अब आगे.........

  प्रीती वहाँ से चली जाती हैं पर अनिशा अभी भी वहीं खडी़ कुछ सोच रही होती हैं कि तभी उनके प्रोफेसर क्लास में आ जाते हैं। तब अनिशा अपनी सीट पर जाकर बैठ जाती हैं। एक घंटे के बाद उनकी क्लास खत्म हो जाती हैं और वे तीनों अपने प्रोजेक्ट सब्मिट करवा कर क्लास से बाहर आ जाती हैं।

वे तीनों कैन्टिन में जाकर बैठ जाती हैं। लावन्या और लक्षिता अभी भी कहीं खोई हुई थी।

 तब अनिशा बोलती हैं-तुम दोनों कल कॉलेज आओगी या नहीं।

तभी वे दोनों बोलती हैं- नहीं!कल तो नहीं आएंगे।

अनिशा- अरे हाँ! कल तो ट्रिप पर जाने के लिए तैयारी करनी पडे़गी। अब एक दिन ही हैं अपने पास।

ये बोलकर अनीशा चुप हो जाती हैं।

पर लावन्या और लक्षिता तो अभी भी कुछ सोचे जा रही थी।

तभी लावन्या का फोन बजाता है तो वो देखती हैं कि उसके पापा का कॉल आ रहा था। वो जल्दी से कॉल रिसीव करती है। 

लावन्या- जी पापा, बस हम लोग कॉलेज से निकल ही रहे हैं। यह कहकर लावन्या कॉल कट कर देती हैं। 

और लक्षिता से बोलती है- अब हमे निकलना पड़ेगा काफी देर हो गई है

। तब वे तीनों कॉलेज से बाहर आ जाती हैं। लावन्या और लक्षिता अनीशा को बाय बोलकर एक ऑटो में निकल जाती हैं। 

शाम के 7 बजे......

लावन्या अपने कमरे में बैठी हुई कुछ सोच रही थी कि तभी उसका फोन बजता है। वो देखती है कि लक्षिता का कॉल आ रहा था तो वो जल्दी से कॉल रिसीव करती हैं।

लक्षिता- हेलो लावन्या।

लावन्या- हाँ, बोलो लक्षिता।

 लक्षिता- यार,मुझे तो कुछ समझ नहीं आ रहा हैं। हम लोग ट्रिप पर  जायें की नहीं जाएं।

लावन्या- यार,मुझे खुद को कुछ समझ नहीं आ रहा हैं मैं भी कबसे वही सोच रही हूं। एक बार तो सोचती हूं कि ना जाऊ पर फिर ये ख्याल आता है कि अगर नहीं गए तो वापिस यही क्लास रिपीट करनी पड़ेगी।

लक्षिता- वही तो यार! मैन प्रॉब्लम तो यही हैं यार। अगर नहीं गए तो कॉलेज वाले फेल कर देंगे और अगर ये बात घर पर पता चली तो ना जाने क्या होगा।

वे दोनों बात कर ही रही होती हैं कि तभी लावन्या के फोन पर अनीशा का कॉल आने लगता हैं तो वो उसको कॉन्फ्रेंस में लेती हैं।

अनीशा- हेलो लावन्या।

लावन्या और लक्षिता अनीशा को हेलो बोलती हैं।

तब अनीशा- ओह! लक्षिता भी यही हैं। 

लक्षिता- हाँ। तुमने इस समय आज फोन किया? सब ठीक हैना??

अनिशा- हाँ! सब ठीक हैं। मैंने तो ये पूछने के लिए फोन किया था कि तुम लोगों ने ट्रिप की तैयारी शुरू कर दी या नहीं।

 लावन्या- नहीं! अभी तक तो नहीं।

अनिशा- क्यू...! तुम लोग आ नहीं रहे हो क्या ट्रिप पर????

तब लक्षिता हड़बडा़ती हुई बोलती हैं- अअअअरे.......! आएंगे हम। हमें फेल थोडे़ ही होना हैं। आएंगी हम दोनों।

लावन्या- हाँ......। आएंगे ना हम। हम लोग उसी के बारे में बात कर रहे थे। 

अनिशा- ओह! मुझे लगा तुम लोंगो ने प्लान कैंसल कर लिया। वैल कोई नी तुम लोग करो अपनी तैयारी और मैं करू अपनी तैयारी। 

यह कहकर वे तीनों फोन कट कर देती हैं। लक्षिता और लावन्या ने हाँ तो बोल दिया था पर उनका ड़र पहले से ज्यादा बढ़ गया था।।।।।।