वो दिन भी क्या दिन थे
वो दिन भी क्या दिन थे
जब हम भी स्कूल जाते थे
मैम से तारीफ सुनने के लिए
घर से पाठ को पढ़कर जाते थे
मैं सुनाऊं, मैं सुनाऊं
क्लास में खूब चिल्लाते थे
घर आकर मम्मी को
सारे बाते बतलाते थे
धूप हो या हो बारिश
रोज विद्यालय जाते थे
रात को पहाड़ा रटते थे
स्कूल में रोज सुनाते थे
वो दिन भी क्या दिन थे
जब हम भी स्कूल जाते थे
कभी-कभी क्लास भी अपनी
पेंटिंग से सजाते थे
15 अगस्त हो या 26 जनवरी
देशभक्ति गाना गाते थे
होती जब स्कूल से छुट्टी
लाइन बनाकर घर जाते थे
घर जाकर फेंके कपड़े, सामान
इधर-उधर, बैग किधर
और मम्मी से पिट जाते थे
वो दिन भी क्या दिन थे
जब हम भी स्कूल जाते थे ।
1/7/26
डॉ वंदना शर्मा नई दिल्ली