अगर कर सको मुझसे नफरत,
तो बेहतर होगा तुम कर लेना।
इस टूटते हुए दिल की खातिर,
यह आखिरी फैसला तुम कर लेना।
मोहब्बत में जो आंसू बहे,
उन्हें कमजोरी मत समझना,
पर इस सिलसिले को रोकने को,
रुख अपना जुदा तुम कर लेना।
ख्वाब जो देखे थे मिलकर,
उन्हें धुंधला सा हो जाने दो,
मेरी यादों के उन पन्नों को,
अतीत की धूल हो जाने दो।
आसान नहीं होगा तुम्हारे लिए,
मुझे यूं दिल से भुला देना,
पर खुद की खातिर ही सही,
यह कड़वा घूंट तुम पी लेना।
अगर कर सको मुझसे नफरत,
तो बेहतर होगा तुम कर लेना...
@Man_Ka_Zharonkha