"'Toofan"'
आसमान में काले और सफेद बादल
हवाओं में घुल रहे हैं, एक साथ चल रहे
अलग सा क्षण बन रहा है वहाँ
देखते ही दिल झूमने लगता है
"वह आ गया, रुको, हम आ रहे हैं!"
तूफ़ान एक साथ, जहाँ मेरे खुले बाल
उस तूफ़ान की तरफ खींचे चले जा रहे
चेहरे पर एक अलग सा बालों का नशा
जो उस हवा में उड़ रहा
अंदर एक अलग सा सुरूर, आत्मा में भर सा गया
बाइक की speed – शरीर का नाच
अंदर का तूफ़ान – दिल का कंपन
बाहर का तूफ़ान – ब्रह्मांड का स्वर
आज तीनों एक साथ फिर से चलने के लिए तैयार बैठे हुए हैं
उस नशे में, जो सुरूर आत्मा में बस गया हुआ है
एक साथ, एक ताल
एक सुकून, एक पल
एक क्षण – बस मुझमें, आत्मा में समा गया
काला बादल – अज्ञात का प्रतीक
सफेद बादल – ज्ञान की रोशनी
हवा – प्राण, जीवन की श्वास
तूफ़ान – परमात्मा का आगमन
जब बाहर का तूफ़ान भीतर के तूफ़ान से मिलता है
तब शरीर, दिल और ब्रह्मांड एक हो जाते हैं
यही है सच्चाई –
जहाँ "मैं" नहीं, सिर्फ "होना" बचता है
एक सुकून, बस मुझमें समा गया