कई बार इंसान जैसा दिखता है उससे कई ज्यादा बुरे समय से लड़ रहा होता है
आप अगर उसका साथ नहीं दे सकते
उसे समझ नहीं सकते
तो कम से कम उसकी जिंदगी में दखल ना दे।
आपकी हंसती खेलती जिंदगी में वो शख्स जहर नहीं घोल रहा
तो उसकी उदास जिंदगी से आप दूर रहे।
हो सकता है वो कोशिश कर रहा हो हर दिन जीने की सिर्फ़ एक वजह ढूंढने की।
आप उसे फिर से मरने की एक वजह ना दे।