वो आके मुझे सुंदरता से,
मैं देखूं उसकी सौम्यता।
वो निहारे मेरा रूप,
मैं देखूं उसकी शालीनता।
वो ध्यान दे मेरे वजन पर,
मैं देखूं बस उसे…
नापे वो बाहरी चेहरों को,
मैं छू लूं उसकी आत्मा के रस को।
वो बोले दुनिया की बातें,
मैं सुनूं उसकी खामोशी,
वो ढूंढे मुझमें कमियां,
मैं ढूंढूं उसमें रोशनी।
क्योंकि उसे पसंद है सूरत,
और मुझे उसकी सीरत। ❤️