Dark Blue 🖤 ( मोह ही दुःख का कारण है)
आज फ़िर मैंने एक ग़लती कर दी, हर रोज़ सोचती हूँ कुछ गलत नहीं करूंगी। पर रोज़ कुछ न कुछ कर देती हूं। आज जो हुआ वो अच्छा नहीं था और शायद कोई मुझे माफ़ न करें क्योंकि मैं ख़ुद को दोषी समझती हूं।
पर हम कुछ भी जानबूझ कर नहीं करते, बस हो जाता है। मैंने किसी को हानि नहीं पहुंचाई लेकिन लगता है सब मेरी गलती है।
मेरा मोह मुझे ये करने पर मजबूर कर रहा था, ना चाहते हुए भी मैंने फ़िर से खुद को ठेस पहुंचाई। अपनी ही नज़रों में मैंने ख़ुद को छोटा बना दिया।
अब मैं फिर से सब ठीक करूंगी, प्रकृति की चीजें उसे वापस कर दूंगी। मैं जानती हूँ कुछ भी पहले जैसा नहीं होगा। लेकिन मुझे अपने हिस्से का काम करना होगा
जो मेरा नहीं है मैं उसे नहीं ले सकती!
मेरे अंदर का दुःख मुझे तोड़ रहा है एक बोझ है सीने पर, जो शायद कभी कम न हो, पर मैं कोशिश करूंगी कुछ भी ठीक करने की।
और मुझे समझ आ चुका है कि मोह केवल दुःख का कारण बनता है। वो एक पल की खुशी तो दे सकता है लेकिन साथ ही दुखों का तूफ़ान लाता है।
हम चाहे कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन गलतियों से नहीं बच सकते।
और सच्चाई है कि गलतियों से ही हम कुछ नया सीखते हैं।
Nk✍️