या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः🙏🙏
आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज माँ चंद्रघंटा देवी की आराधना की जाती है। माँ चंद्रघंटा सतर्कता व ध्यान केंद्रित करने की क्षमता के लिए जानी जाती है ।वह हमें जीवन जीने की सीख देती है एवं परिवर्तनों के प्रति हमेशा सतर्क रहने एवं उचित निर्णय लेने की सीख देती हैं। माँ का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है।
माँ भवानी
--------------
सुंदर रूप धारणी माँ
कुमति निवारणी माँ
नौ रूपों में विचरती
सुख- ज्ञान दायिनी माँ।
नाम तेरे माँ अनेक हैं
जगाते माँ विवेक हैं
कल्याणकारी देवी माँ
तेरी शरण माँ हरेक हैं ।
दया करो सब पर भवानी
कष्ट में न रहे जिंदगानी
मंगल करती तू सभी का
देती जीवन में एक रवानी।
आभा दवे©
17-10-2023
मंगलवार