Hindi Quote in Motivational by Dr Jaya Shankar Shukla

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

थोड़े का महत्व कभी कम नहीं होता | कितनी सारी छोटी -छोटी खुशियाँ हमारे आस -पास बिखरी होती हैं | उन पर खुश होने के स्थान पर पता नहीं क्या पाने के लिए प्रतिस्पर्धा की एक रेतीली दौड़ में शामिल हो जाते हैं | ये रेत शायद आँखों में इतनी भर जाती है जो खूबसूरत पलों को देखने का अवसर ही नहीं देती हैं........राजा या भिखारी समय सबके पास सीमित है | .ये भाग दौड़ कब हमारे अपनों को समय के पार ले जाती है और भर जाती है तन में रेत , मन में रेत , जीवन में रेत | तब समझ में आता है .... पलों का महत्व , थोड़े का महत्व | आवश्यकता है किसी ऐसे मनेजमेंट कोर्स की जो भागती दौड़ती जिन्दगी में ख़ूबसूरत पलों को सहेजना सिखा सके , जीवन को जीवंत बना सके ...........

Hindi Motivational by Dr Jaya Shankar Shukla : 111841060
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now