संघर्ष तुम्हे अकेले करना होगा,
खुद से जूझना होगा, खुद से जीतना होगा।
बाहरी नहीं, तुम्हे आंतरिक चुनौतियों को पहले पार करना होगा।
हर कदम पर कोई साथ नहीं देगा तुम्हारा,
रास्ता तुम्हे अकेले तय करना होगा।
शुरुआत थोड़ी आसान लगेगी,
मध्य राह में मुश्किलें आएंगी।
एक वक़्त आएगा, जब शायद तुम्हे पछतावा होगा,
कभी किसी का साथ छूटेगा, कभी मन टूटेगा।
लेकिन रखकर हिम्मत सीने में, तुम्हे आगे बढ़ना होगा।
जो छूटेगा साथ पीछे, वो मंज़िल पर फिर मिल जाएगा,
लेकिन जो टूटी हिम्मत गलती से भी,
फिर सब कुछ बह जाएगा।
हिम्मत रखकर आगे बढ़ना है,
खुद से, हालातों से, दुनिया से लडना होगा,
तुम्हे अकेले संघर्ष करना है और जीतना ही होगा।
✍️ज्योति