Hindi Quote in Shayri by Akash Gupta

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मुझे परदेस जाना है__कमाने के लिए बच्चों
अगर ख़र्चे की क़िल्लत हो तो उपवास रख लिया करना!

मयस्सर जो हो दस्तर पर___दुआ इफ़्तार की करना
छिपाकर अपनी मम्मी से नमक बस चख लिया करना!

कभी बहन अगर रोये___दिलासा इस तरह देना
मेरी तस्वीर को गोदी में रखकर हँस लिया करना!

कभी इंसान जब कोई___तुम्हें हैवां नज़र आये
लिपट कर माँ के सीने से दुपट्टा ढक लिया करना!

मैं लौटूंगा बहुत जल्दी___तुम्हारी ख़्वाहिशें लेकर
निकलकर घर के आँगन में फ़लक को तक लिया करना...!!!
🔥🔥🔥🔥

Hindi Shayri by Akash Gupta : 111840519
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now