वेद वाणी 9-4-3
सना॒ दक्ष॑मु॒त क्रतु॒मप॑ सोम॒ मृधो॑ जहि । अथा॑ नो॒ वस्य॑सस्कृधधी ।
।।ऋग्वेद ९-४-३॥
हे सौम्यस्वभाव वाले परमात्मा ! हमारे शुभ कर्मो की आप रक्षा करें और पाप कर्मो को हमसे दूर करें और दक्षता और मुक्ति सदैव हमें प्रदान कीजिए अथवा जो पुरुष शुद्धभाव से परमात्मा के परायण हो जाते हैं, परमात्मा उनके सभी पाप कर्मो को नष्ट करते है और नाना प्रकार के चातुर्य उनको प्रदान करते हैं तथा मुक्त करते हैं ।
O Parmatma of gentle nature, May you protect our good deeds and remove our sinful deeds from us and always give us efficiency and liberation. Or those who become devoted to Parmatma with a pure spirit, Parmatma destroys all their sinful deeds and bestows them with various kinds of efficiency and liberates them.
।। ऋग्वेद ९-४-३ ।।