🙏🚩 पितृ देवता को सादर प्रणाम🚩
प्यार दे कर जो हमें, विदा हुए संसार से,
स्वागत उनका करें , मन मयूरी भाव से।।
वो हुए पुरखो में शामिल जो कभी थे साथ में,
आज नमन उनको करें, रक्षित जिनके हाथ से।।
पितृ चरण में नमन करें, ध्यान धरें दिन रात।
कृपा दृष्टि हम पर करें, सिर पर धर दें हाथ।।
ये कुटुम्ब है आपका, आपका है परिवार।
आपके आशिर्वाद से, फूले - फले संसार।।
भूल -चूक सब क्षमा करें, करें महर भरपूर।
सुख सम्पति से घर भरें, कष्ट करें सब दूर।।
आप हमारे हृदय में,आपकी हम संतान।
आपके ही नाम से ,है मेरी पहचान।।
सभी पितरो को सादर🌷🙏नमन🙏🌷🚩🚩❤️❤️
सर्वेश द्विवेदी