हाइकु -गणेश जी पर

-------------------------
1)रौनक होती
विराजते गणेश
घर- घर में ।

2)धूम मचाते
हँसते -गाते सभी
गणेश लाते ।

3) रूप अनोखा
सब में ढल जाते
मोदक खाते ।
4) अनंत नाम
प्रथमेश सदा से
पूजते सभी।

5) गौरी नंदन
शंकर सुत प्रिय
हैं कहलाते ।

6) बुद्धि देवता
गणेश आदि काल
से पूज्यनीय।

7) माँ को पूजा
की माता परिक्रमा
माँ ही है धरा ।

8)है एकदंत
संगम बल- बुद्धि
ज्ञान जगाते ।

9)सवारी चूहा
छोटा भी होता बड़ा
संदेश देता ।

10)श्री गणेश का
अनंत चतुर्दशी
है विसर्जन ।

11) जलमग्न हो
पर होता अस्तित्व
धरा पर ही ।

आभा दवे
मुंबई

Hindi Poem by Abha Dave : 111831068

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now