Hindi Quote in Motivational by Dr Jaya Shankar Shukla

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हरि: ॐ नमोऽस्तु परमात्मने नमः
श्री गोविन्दाय नमो नमः
श्री गुरुचरणकमलेभ्यो नमः
महात्मेभ्यो नमः
सर्वेभ्यो नमो नमः
शुभ प्रभातम्.
ॐ श्री परमात्मने नमः.
भाद्रपद मास की शुक्ल पक्षीय पद्मा( परिवर्तनी) एकादशी के शुभ एवम् पावन अवसर पर चतुर्भुज भगवान श्री हरि विष्णु एवम् देवाधिदेव भगवान शिव से प्रार्थना है कि अपनी असीम कृपा आप पर और आपके परिवार पर बनाए रखें. आपको दिव्य, भव्य वैभव और बृहत्तर आनंद की प्राप्ति हो. घर परिवार में मांगलिक आयोजन होते रहें. आपको सदैव ईश्वर का प्रेमोपहार सहज सुलभ हो. आपका कल्याण हो. परिवार में शुभ संदेशों का अखंड क्रम बना रहे. उदारचेता प्रभु की असीम कृपा से आप निरन्तर स्वस्ति की ओर अग्रसर हों. आयुष्मान,रवि, त्रिपुष्कर एवम् सौभाग्य के योग आपको सदैव सुलभ रहें.
आपके आनंदमय, जयोतिर्मय और भक्तिमय जीवन की कामना करते हुए मैं सादर प्रणाम करता हूँ.
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय:.
ॐ नमःशिवाय.
धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो, हर हर महादेव, जय श्री राधे, जय श्री कृष्ण.

Hindi Motivational by Dr Jaya Shankar Shukla : 111830311
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now