सायली छंद - /आभा दवे
-------------------------------

1) नौ
अगस्त क्रांति
दिवस मनाया जाता
याद आते
गाँधी ।

2) शुरुआत
मुंबई मैदान
अंग्रेज भारत छोड़ो
नारा एक
आजादी ।

3) आंदोलन
शुरू हुआ
उन्नीस सौ बयालीस
सहमी सरकार
अंग्रेज ।

4) ऐतिहासिक
भारतीय दिवस
शहीद हुए कई
देश भक्ति
अटूट ।

5) अंग्रेजी
सरकार हिली
कैद हुए गाँधी
हुए दंगे
कई ।

6) शुरुआत
आजादी की
मतभेद भी कई
रिहा हुए
गाँधी ।

7) मेहनत
रंग लाई
उन्नीस सौ सैंतालीस
देश आजाद ।

8) आजादी
मिल गयी
गम-खुशी साथ
जुदा लोग
हुए ।

9) कीमत
पहचाननी होगी
शहीदों की शहादत
न जाए
बेकार ।

10) हवाले
हमारे वतन
करना होगा सम्मान
तिरंगे का
गुणगान ।

आभा दवे
मुंबई

Hindi Poem by Abha Dave : 111824589

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now