विषय- रक्षाबंधन
दिनांक-08/08/2022

सावन माह की पूर्णिमा को,
रक्षाबंधन का पावन पर्व ये आए।
भाई बहन के प्यार भरे रिश्ते को,
मिलकर दोनों ही खास बनाएं।।

होती सालभर भाई और बहन में,
खट्टी मीठी सी तकरार।
रक्षाबंधन वाले दिन तो,
लुटाएं भाई बहन एक दूसरे पर प्यार।।

भईया की कलाई पर बहनें,
रक्षा सूत्र को बांधती हैं।
अपने अस्तित्व की रक्षा का,
वचन भाई से मांगती है।।

भाई भी आंखों में अश्रु लाकर,
बहन की रक्षा का वादा करता है।
और वादे के साथ में भाई,
उपहार भी सांझा करता है।।

देकर उपहार अपनी बहनों को,
सुखमय जीवन की कामना करता है।
हंसती खिलखिलाती रहें जीवन में,
यही ईश्वर से प्रार्थना करता है।।

रक्षाबंधन वाले दिन तो,
श्रवण कुमार भी पूजे जाते है।
मातृ पितृ की भक्ति का संदेश,
हम सभी की देकर जाते है।।


किरन झा मिश्री
ग्वालियर मध्य प्रदेश

-किरन झा मिश्री

Hindi Poem by किरन झा मिश्री : 111824418

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now