Hindi Quote in Religious by ब्रह्मदत्त उर्फटीटू त्यागी चमरी हापुड़

Religious quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सभी देशवासियों को सावन माह शिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़ एवं समस्त भक्तों की तरफ से सभी देशवासियों को........सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सावन माह में भगवान शिव के जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। जिसमें से सावन सोमवार और सावन शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक करने का विशेष महत्व होता है। इस साल सावन माह की शिवरात्रि आज है यानिकि 26 जुलाई दिन मंगलवार 2022 आज मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग में हर साल में 12 शिवरात्रि होती हैं, लेकिन इनमें से दो शिवरात्रि का खास महत्व दिया जाता है। इनमें सबसे प्रमुख फाल्गुन मास की शिवरात्रि मानी जाती है, जिसे महाशिवरात्रि भी कहा जाता है। वहीं इसके अतिरिक्त दूसरी महत्वपूर्ण शिवरात्रि सावन की मानी जाती है। इस दिन विधि-विधान से शिव जी की पूजा की जाती है। सनातन धर्म में श्रावण मास की महिमा का वर्णन किया गया है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। शिव जी की कृपा जिन लोगों पर होती है, उनके जीवन में कभी भी सुख समृद्धि की कमी नहीं होती। श्रावण मास में शिवरात्रि की पूजा कब है और इसके महत्व क्या हैं, चलिए जानते हैं.... ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़..........
सावन शिवरात्रि 2022 तिथि संज्ञान
सावन शिवरात्रि तिथि-आज यानिकि 26 जुलाई 2022 है, और आज दिन है मंगलवार का आगे का विवरण....
चतुर्दशी तिथि आरंभ आज- 26 जुलाई 2022, मंगलवार शाम 06 बजकर 46 मिनट से
चतुर्दशी तिथि समाप्त समय - 27 जुलाई 2022, बुधवार रात 09 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी पवित्र माह सावन के इस पवित्र दिन शिवरात्रि पर विषेष ध्यान रखें कोई चूक ना हो, शिव रात्रि का संपूर्ण यश आपको तभी प्राप्त हो सकता है जब आप सच्ची श्रद्धा एवं विश्वास के साथ शिव व्रत एवं स्तुति करें भगवान शिव महादेव महाकाल भोलेनाथ शंकर शंभू आपको अवश्य ही अच्छे परिणाम से कृतार्थ करेंगे...... ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़ की यह आशा ही नहीं बल्कि विश्वास भी है कि, देवों के देव महादेव महाकाल भोलेनाथ शंकर शंभू आप पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे, और आपका कल्याण करेंगे......हर हर महादेव जय महाकाल भोलेनाथ शंकर शंभू एवं राम भक्त हनुमान जी की आज मंगलवार तिथि है आज... सावन माह में शिव और हनुमान जी यदि एक साथ हैं, तो काफी भक्तों का कल्याण करेंगे उद्धार करेंगे.... अर्थात आज की शुभ तिथि है 26/07/2022 शिव रात्रि अर्थात शिव चौदस, हर हर महादेव, जय महाकाल, भोलेनाथ शंकर शंभू शिव रात्रि मंगलवार ➖ प्रस्तुतकर्ता ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़

Hindi Religious by ब्रह्मदत्त उर्फटीटू त्यागी चमरी हापुड़ : 111821485
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now