शुभ प्रभातम्.
श्रावण मास की कृष्ण पक्षीय कामिका एकादशी के शुभ एवम् पावन अवसर पर चतुर्भुज भगवान श्री हरि विष्णु एवम् देवाधिदेव भगवान शिव से प्रार्थना है कि अपनी असीम कृपा आप पर और आपके परिवार पर बनाए रखें. आपको दिव्य, भव्य वैभव और बृहत्तर आनंद की प्राप्ति हो. घर परिवार में मांगलिक आयोजन होते रहें. आपको सदैव ईश्वर का प्रेमोपहार सहज सुलभ हो. आपका कल्याण हो. परिवार में शुभ संदेशों का अखंड क्रम बना रहे. उदारचेता प्रभु की असीम कृपा से आप निरन्तर स्वस्ति की ओर अग्रसर हों.
आपके आनंदमय, जयोतिर्मय और भक्तिमय जीवन की कामना करते हुए मैं सादर प्रणाम करता हूँ.
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय:.
ॐ नमःशिवाय.
धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो, हर हर महादेव, जय श्री कृष्ण, जय श्री राधे.