थोपे जाएं जो निर्णय,
मन कठोर हो जाएगा
गलत समय का मौन
रण का शोर हो जाएगा
आज एक का रक्त बहा है
कल रक्त सागर बह जाएगा
आज धधकता हृदय
कल विशाल विद्रोह कर जाएगा
जो आज ना हो सके मुखर तो
कल युद्ध का शंखनाद हो जाएगा

✍️स्वरचित

Hindi Motivational by Jyoti Prajapati : 111815877

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now