जय शिर्डी साईं की...... सभी शिर्डी साईं बाबा भक्तों को शुभ बृहस्पतिवार वीरवार गुरुवार की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़ एवं समस्त भक्तों की तरफ से
साईं बाबा को कुछ लोग मुसलमान समझते हैं आज कुछ कटु सच्चाई आपके समक्ष प्रस्तुत है..... ब्रह्मदत्त
दोस्तों मित्रों साथियों वैसे तो बहुत लोग इस विषय में जानकार होंगे, पर अभी भी काफी लोग इस सच्चाई और विषय से अनभिज्ञ और अनजान हैं, हो सकता है मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट हो और यह जानकारी आगे वितरित करें ब्रह्मदत्त त्यागी
शिर्डी साईं बाबा का असली नाम क्या था ?
साईं बाबा का असली नाम हरिबाबू भूसारी : शशिकांत शांताराम गडकरी की किताब 'सद्गुरु सांई दर्शन' (एक बैरागी की स्मरण गाथा) अनुसार सांई ब्राह्मण परिवार के थे।
उनका परिवार वैष्णव ब्राह्मण यजुर्वेदी शाखा और कोशिक गोत्र का था। उनके पिता का नाम गंगाभाऊ और माता का नाम देवकीगिरी था। देवकिगिरी के पांच पुत्र थे। पहला पुत्र
रघुपत भुसारी, दूसरा दादा भूसारी, तीसरा हरिबाबू भुसारी,चौथा अम्बादास भुसारी और पांचवें बालवंत भुसारी थे। सांई बाबा गंगाभाऊ और देवकी के तीसरे नंबर के पुत्र थे। उनका नाम था हरिबाबू भूसारी ।
सांई बाबा के इस जन्म स्थान के पास ही भगवान पांडुरंग का मंदिर है। इसी मंदिर के बाईं और देवी भगवती का मंदिर है
जिसे लोग सप्तश्रृंगीदेवी का रूप मानते हैं। इसी मंदिर के पास चौधरी गली में भगवान दत्तात्रेय और सिद्ध स्वामी नरसिंह सरस्वती का भी मंदिर है, जहां पवित्र पादुका का पूजन होता है। लगभग सभी मराठी भाषियों में नरसिंह सरस्वती का नाम प्रसिद्ध है। और आगे की विस्तृत जानकारी अगले साईं भाग में..... ब्रह्मदत्त