विषय - सुकून
दिनांक -12/06/2022

अगर किसी से प्रेम करना,
तो उस पर हमेशा विश्वास करना।
उससे अपने मन की बातों को कह,
अपना सिर उसके कांधे पर रखना।।

अपने गम और खुशी को उससे बांटना,
दिल को एक सुकून सा देता है।
उनकी उंगलियां बालों में फिराने पर,
मन को बहुत ही खुशी देता है।।

उनका माथे पर चुम्बन करना,
दिल में एक एहसास जगाता है।
उनके स्पर्श मात्र से ही,
दिल में कुछ कुछ हो जाता है।।

वह मेरे इतने करीब होकर,
मेरे दिल की हर धड़कन सुन सकते।
दिल कितना जोर से धड़क रहा है,
इसको वह महसूस कर सकते।।

उनका प्यार से हमें गले लगाना,
दिल को बहुत ही अच्छा लगता है।
सारी दुनियां को भूल जाते है हम,
और उनकी बांहों में आराम मिलता है।।


किरन झा मिश्री

-किरन झा मिश्री

Hindi Poem by किरन झा मिश्री : 111811754

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now