लाख मुसीबत आए तुझ पर,
पर तू ना कभी घबराना...
ड़टकर सामना करना
क्योंकि तुझे है आगे जाना..
मत कर किसी पर ऐतबार
बस रख तू खुद पर यकीन.. बिंदु
चाहे कुछ भी हो जाए
तुझे है आगे जाना..
ना हो इतनी तूं व्याकुल
क्योंकि तूं है सबसे अनेरि..
रख रब पर भरोसा,
वह है संग सदा तेरे..
तूं है आग तूं है तूफान
बस निकल पड़ अपनी राह पर
लाख मुसीबत आए
पर तू ना कभी घबराना...
०९:०३ PM
२७/०५/२२