मन में विचार हैं कुछ जो
बादलों की तरह घुमड़ते हैं
कलम चुपचाप मेरी तरफ
मुस्कुराती हुई देखती है
कोरा कागज़ ये सोचता है
जाने कौन से शब्द ये मुझपर
किस तरह से उकेरने वाली है
और मैं मूक बनी सोचती हूं
दिल के जज़्बात लिखूं
या गम - ए - हालात लिखूं
तू ही बता दे ऐ ! जिंदगी
मैं तेरी कौन सी बात लिखूं

-अनुभूति अनिता पाठक

Hindi Shayri by अनुभूति अनिता पाठक : 111805419

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now