Hindi Quote in Blog by Roopanjali singh parmar

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मैं अक्सर ही तुम्हें देखा करती हूँ, जब तुम कहीं व्यस्त होते हो। मुझे पसंद है तुम्हें निहारना और बस बिना किसी वज़ह के निहारते रहना।
मैंने पहले भी कहा है "मैं अपनी पूरी ज़िंदगी तुम्हें देखते हुए गुज़ार सकती हूँ।"
जानते हो तुम्हारी इन छोटी-छोटी आँखों से मैंने बहुत बड़े ख़्वाब देखे हैं।
मेरी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत पल भी वही है जब तुम्हारी नज़रें मुझ पर हुआ करती हैं क्योंकि खुशी से ज़्यादा उस पल मुझे खुद पर ग़ुरूर होता है।
..
तुम्हें याद है जब तुमने मेरे माथे को चूमा था,
तो मैं..
मैं बस घबराकर तुम्हारे गले लग गई बिना किसी प्रतिक्रिया के और तुम हँसने लगे जिस वज़ह से मैं चिढ़ गई थी।
सुनो,
मैं जब भी कभी तुम्हारे करीब आऊंगी ना, तो तुम्हारे हाथ को थाम और काँधे पर सिर रख चुपचाप बैठी रहूंगी। मैं तुम्हारे माथे को चूमने से पहले आँखों को चूमना चाहती हूँ।
..
मेरे सारे ख़्वाब तुमसे जुड़े हुए हैं।
और तुम्हारे ख़्वाब खूबसूरती से भरे हैं। आसमान जितनी ऊंचाई हैं उनकी। उनमें मेरी जगह है या नहीं पता नहीं लेकिन, मैं तुम्हें हमेशा कामयाब होता देखना चाहती हूँ। तुम्हें खुश देखना चाहती हूँ।
..

मैं तुम्हारे साथ, तुम्हारे पास रहना चाहती हूँ। सबसे कह देना चाहती हूँ कि "मैं सिर्फ़ तुम्हारी हूँ।" तुम्हारा हाथ पकड़ के चलना है मुझे।
तुम्हारा शहर, उसकी हर गली सबकुछ तुम्हारे साथ देखना है।
किसी ऊंची जगह पर खड़े हो जोरों से चिल्लाना है कि.. "मैं तुमसे प्यार करती हूँ।"
तुम्हारे मोबाइल की स्क्रीन पर लगी तुम्हारी तस्वीर में तुम्हारे साथ अपनी जगह बनानी है।
तुमसे झूठी लड़ाइयां लड़नी हैं और फिर तुमसे रूठना है मुझे।
तुम्हें सताना भी है और तुम्हें मनाना भी है।
तुम्हारी फ़ोटो के नीचे केप्शन में कैपिटल लेटर में 'MINE' लिखना है।
और भी बहुत सारे छोटे-छोटे ख़्वाब हैं मेरे।
सुनो,
ये ख़्वाब पूरा होगा ना।
हम साथ होंगे ना।

मैं तुम्हें खोना नहीं चाहती, तुमसे दूर होना या बिछड़ना नहीं चाहती.. बस साथ रहना चाहती हूँ, उम्र भर तुम्हें निहारना चाहती हूँ और अपना हर एक ख़्वाब तुम्हारी आँखों से देखना चाहती हूँ।
बस..!
- रूपकीबातें
♥️🌺
#रूपकीबातें #roop #roopkibaatein #roopanjalisinghparmar

Hindi Blog by Roopanjali singh parmar : 111804837
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now