Hindi Quote in Poem by कविता मुखर

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

"कोई होड़ नहीं"


स्त्रियां कब चाहती हैं बराबरी ,
स्त्रियां कब होना चाहती हैं पुरुष सी !
बस खुल कर जीना चाहती हैं,
भर भर लेना चाहती है सांस
खुली हवा में।
उसकी कलसी पर जो
ताला मारा है पितृसत्ता ने ,
वह कलसी वापस चाहती है।
मांगती है कड़ी मेहनत का पूरा मेहताना
अपनी क्षमताओं के कमल खिलाना चाहती है।
स्त्री चाहती है सबको मिले धूप, मिले छांव ,
स्त्री चाहती है हर एक के लिए प्रेम भाव !
चाहती है विकास के निर्णय में
बढ़चढ़ कर भाग लेना ,
ताकि बचा सके जंगल,
छलनी ना हों पर्वत,
ताकि नदियां रहे सदानीरा,
ताकि झूम कर नाचे राधा,मीरा !
वह चाहती है पोंछना हर आंसू,
वह चाहती है जी भर कर हँसते हुए
फफक कर रो लेना !
वह नहीं चाहती किसी युद्ध में,
किसी अहम में
किसी अपने को खोना !
पुरुष की होड़ करना नहीं चाहती,
स्त्री नहीं होना चाहती पुरुष सी !

मुखर

Hindi Poem by कविता मुखर : 111804055
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now