ज़िंदगी की एक शाम
कुछ इस तरह गुजारूं
तेरे कांधे पर सिर रख कर
ढलते सूरज को निहारूं
ना कोई शिकवा ना शिकायत
गुफ्तगू भी खामोशियों में हो
तेरी बाहों का मज़बूत सहारा हो
एक पल के लिए ही सही
खुद को सारी दुनिया से महफूज़ कर लूं

-अनुभूति अनिता पाठक

Hindi Shayri by अनुभूति अनिता पाठक : 111803519

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now