वेद वाणी 7-13-2
त्वमग्ने शोचिषा शोशुचान आरोदसी अपृणाजायमानः।
त्वं देवाँ अभिशस्तेरमुञ्चो वैश्वानर जातवेदो महित्वा॥ऋग्वेद ७-१३-२॥
हे स्वयं प्रकाशवान परमेश्वर आपने ही अपने प्रकाश से आकाश एवं पृथ्वी को भरा हुआ है। आपने ही देवताओ को शत्रुओं से छुड़ाया था, इसका अर्थ यह भी है कि आपकी कृपा से लोग काम, क्रोध, अहंकार, लोभ एवं मोह आदि शत्रुओं से मुक्त होकर देवतुल्य हो जाते है।
O illumined God Himself, you have filled the heavens and the earth with your own light. You saved the gods from the enemies, it also means that by your grace, people become godlike by getting rid of their enemies like lust, anger, ego, greed and attachment.