Hindi Quote in Motivational by Riya Jaiswal

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आसान जिंदगी
1. ख़ामोशी के अल्फाज बड़े अनमोल होते हैं। जबकि, बहस सच्चे को भी झूठा साबित कर देती है।

2. 'नजर अंदाज करना' ये एक ऐसी प्रतिक्रिया है, जिसमें करना कुछ नहीं पड़ता। सिर्फ एक mindset है। लेकिन फिर भी, छोटी मानसिकता वाले आपसे हार जाते हैं।

3. Experience life की सबसे अच्छी education है। उसे situation से match करके देखें, बुद्धि सामने पड़ी
मिलेगी।

4. 'लड़की को सहना पड़ता है', बात पुरानी हुई। अब वो सहती नहीं। बस, कहती कुछ नहीं। अगर बात उसके आत्मसम्मान की हो तो उसी चुप्पी को वो अपनी ढाल बना लेती है।

5. नाड़ी का भोलापन और उसका बड़बोलापन। बस, ये ही उसके हारने की वजह हैं। वर्ना, नारी हमेशा भारी रही है न सिर्फ अहंकारी मर्द पर बल्कि, हर उस औरत पर जो अपने अहंकार को बचाए रखने के लिए उसके आत्मसम्मान को चोटिल करने की कोशिश करती है।

6. इंसान का टूटना उसके हालात पर निर्भर होता है। टूटकर खुद को समेटना और फिर खड़े होना, ये उसी इंसान पर निर्भर करता है। रोकर उदास होना तो सबको आता है। वो मजबूत तब होता है जब फुटकर रोते हुए भी मुस्कुराता है।

7. छोटी-छोटी बातों में उलझना या उलझाना जाहिलों की पहचान है। मगर, वो भी कम नहीं होते जो उनकी हर हरकत पर रियेक्ट करते हैं।

8. अक्सर डांटते हमें वही हैं जो हमारी फिक्र करते हैं, हमसे प्यार करते हैं और तारीफ वो करते हैं जिन्हें हमारी कद्र है। पर, जो बेवजह तारीफ या टिप्पणी करते हैं वो दरअसल हमें मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे होते हैं।

9. जो लोग हमें पसंद नहीं करते हम उनसे लड़ नहीं सकते। पर, खामोश रहकर खुद को बेहतर बनाकर जीत जरूर सकते हैं और अपनी जीत हमें उनके ही jealousy, चापलूसी या फिर अपनेपन से proved मिलेगी।

10. सच केवल कड़वा ही नहीं, मधुर भी होता है। सच उनके लिए कड़वा है जो अपनी झूठी शान के साथ जी रहे हैं और उनके लिए मधुर जो अपने अंदर छिपे गुणों से अंजान हैं।

Hindi Motivational by Riya Jaiswal : 111801398
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now