Hindi Quote in Quotes by Dr Jaya Shankar Shukla

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

1️⃣3️⃣0️⃣4️⃣2️⃣2️⃣तेरह अप्रैल दो हज़ार बाइस । बुधवार । शुभ समय । वसंत ऋतु । आज के दिन १९१९ में अविभाजित भारतवर्ष के अमृतसर शहर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश शासन ने भयंकर नरसंहार किया था । सभी शहीदों को शत शत नमन ।

(१) दुनिया में सब कुछ संभव है बस शुरुआत आत्मविश्वास से होनी चाहिए ।

(२) यदि हवाएं मौसम की गर्मी समाप्त कर सकतीं हैं तो विश्वास कीजिए कि दुआएं भी मुसीबत के पल समाप्त कर सकतीं हैं ।

(३) कुछ हासिल करने के लिए जरूरी नहीं कि हमेशा दौड़ा ही जाए, बहुत सारी चीजें ठहरने से भी प्राप्त हो जाती हैं जैसे सुख, शांति और सुकून !

(४) जीवन में उस इंसान को मत खोना जो गुस्सा करके भी तुम्हारे पास आए ।

(५) दुनिया का सबसे खूबसूरत पौधा विश्वास का होता है जो ज़मीन पर नहीं दिलों में उगता है ।

(६) जीवन कितना लंबा होगा ये हमारे हाथ में नहीं है लेकिन जीवन कितना अच्छा होगा, ये हम तय करते हैं ।

(७) कड़वा सच, इच्छाएं, सपने, उम्मीद और नाखून; समय समय पर काट लेने चाहिए वरना एक दिन यह दुःख का कारण बनते हैं ।

घर में रहें स्वस्थ रहें ।

1️⃣3️⃣0️⃣4️⃣2️⃣2️⃣

Hindi Quotes by Dr Jaya Shankar Shukla : 111798743
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now