सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाईयां

राम जन्म का दिवस है, पूजन करिये साज।
कृपा सकल बरसे जगत,सुंदर बने समाज।।

राम नाम माला जपो,कर उर सत का ध्यान।
कृपा मिले रघुनाथ की,बनते सकल विधान।।

खीर संग पूड़ी चढ़े, भाव पुष्प के साथ।
कष्ट सभी निश्चय मिटें,दया करें रघुनाथ।।

सीता पायीं राम को,करके शिव का ध्यान।
सारे जग में नाम है,पाती अति सम्मान।।

प्रेम भाव रख राम सा, कर भाई से प्यार।
राम राज घर में बसे,हर्षित हो परिवार।।

पूजा उतनी कीजिए, जितना हो उर भाव।
करो दिखावा तुम नहीं, मिटते सारे घाव।।

भक्ति भाव बढ़ता रहे,घटे दर्प का भाव।
कृपा आपकी प्रभु मिले, चले सुपथ पर नाव।।

ओम प्रकाश श्रीवास्तव

Hindi Religious by ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम : 111798028

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now