एक आवाज
( ये एक letter है जो एक लड़की ने अपने प्यार के लिये लिखा है जो उससे दूर रहता है)
आज बहोत भरा हुआ मेहसुस कर रही हु
आज बहोत याद कर रही हु,
तुम आओगे ये सोच कर दिल खुश हो गया
कुछ देर
फिर न जाने आसमान में बादल ही रो पड़े
दिल की आवाज सुनकर,
ये सारी तन्हाई मेरे रास्ते क्यों छोड़ देते हो
ये तडप मिटा क्यों नही देते
कुछ समय तेरे कंधे पे सिर रख के सारी
परेशानी मिटा क्यों नही देते,
बरस बीत गए एक इंतज़ार में
जो आज भी है आँखों की नमी में,
कभी तुम भी समेट लो हमे अपनी बाहों में
अश्क उतारने बाकी है
कुछ कह दो अपनी आंखों से तेरे साथ हमे भी
मिटना बाकी है,
तंग आ गयी हु ये दुनिया की कड़वी बाते सुनकर,
सोना चाहती हु दो पल सुकून के साथ रहकर,
भूल जाओ कुछ देर ये दुनियादारी, रिश्तेदारी
जब हम ना रहे तो ये किस काम की वफादारी,
Piya