वो पागल सा ज़िद्दी लड़का
उसके प्यार में रहता है ....
उसके हर बार ग़ुस्सा हो जाने पर
चुपके से जा कर मनाता है ....
उसकी हर बार की ख़ामोशी को
पल भर में जान लेता है ....
वो पागल सा ज़िद्दी लड़का
उसके प्यार में रहता है....
उसके आँसुओं के तूफ़ान को
गले लगाकर ख़ामोश करता है ....
रिश्तों और प्यार के जाल में उसने
बचाए रखा है अपने प्यार को ....
हाँ, वो पागल सा ज़िद्दी लड़का
उसके प्यार में रहता है.....

-स्मृति

Hindi Poem by Samriti : 111796545

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now