शहीद दिवस

आज का दिन इतिहास में लिख गया,
जो शहीदों के नाम हो गया।
देश को गुलामी से बचाने की खातिर,
भारत माता का लाल कुर्बान हो गया।।

भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव ने,
अंग्रेजों को तो ललकारा था।
अपने खून का तो एक-एक कतरा,
मातृभूमि पर उन्होंने वारा था।।

परिवार प्रेम को त्यागकर वीरों ने,
राष्ट्रप्रेम को ही अपनाया था।
भारत माता के वीर लालों ने,
सर्वस्व ही राष्ट्र पर लुटाया था।।

मन में आक्रोश का भाव लेकर,
फिरंगियों की हम निंदा करते है।
अंग्रेजो की काली करतूतों की,
घृणित गाथाएँ हम सुनते हैं।।

आओ हम सब उन वीर शहीदों को,
याद कर उनका गुणगान करें।
अपनी आने वाली पीढ़ी को हम,
उनकी वीर गाथाओं से संज्ञान करें।।

आजादी की अमर कहानी तो,
नई पीढ़ी को हमें सुनाना हैं।
कैसे मिली थी तिरंगे को आजादी,
ये बात तो सब लोगों को बताना है।।

जिन्होंने ऐसे लालों को जन्म दिया,
नमन हम सभी उन्हें करते हैं।
ऐसी वीरों की माताओं पर तो,
सम्पूर्ण देशवासी गर्व करते हैं।।


🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼
किरन झा (मिश्री)
ग्वालियर मध्यप्रदेश

-किरन झा मिश्री

Hindi Poem by किरन झा मिश्री : 111794098
shekhar kharadi Idriya 5 year ago

अत्यंत मार्मिक रचना

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now