Hindi Quote in Thought by Dr Jaya Shankar Shukla

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

1️⃣4️⃣0️⃣3️⃣2️⃣2️⃣चौदह मार्च दो हज़ार बाइस । सोमवार । शुभ समय । वसंत ऋतु । आज "आमलकी एकादशी" है । गणित शास्त्र में पाई π का दशमलव मान ३.१४ होता है अत: आज का दिन (१४.३) पाई दिवस के रूप में जाना जाता है ।

(१) जिसमें हानि सहने की शक्ति हो वही कमा सकता है फिर चाहे वो कारोबार हो या रिश्ते ।

(२) निंदक किसी की निंदा तो कर सकता है लेकिन सज्जन नहीं बन सकता।

(३) एक के पास नमक और दूसरे के पास मरहम, तलाश दोनों को घाव की है ।

(४) कौन कहता है कि खामोशियां खामोश होती हैं ,कभी खामोशियों को खामोशी से सुनो !

(५) चिंता वह ब्याज है जिसे हम पूरी जिंदगी चुकाते हैं ।

(६) तनाव उतना ही लें जितने में काम हो जाए उतना नहीं कि जीवन ही तमाम हो जाए ।

(७) खुशियां देखकर कितना प्यार जताएंगे, जीवन में स्थान उनको भी दो जो आपमें कमियां देख कर भी साथ न छोड़ें ।

घर में रहें स्वस्थ रहें।

1️⃣4️⃣0️⃣3️⃣2️⃣2️⃣

Hindi Thought by Dr Jaya Shankar Shukla : 111791835
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now