सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏🙏💐💐💐💐

चेहरा
---------------
चेहरे पर चमकता नूर है
सीरत से वो गंभीर है
नैनो में भरे विश्वास
चलती है दुनिया के साथ
न जाने रीत पुरानी
न माने लोगों की जुबानी
खुद के कानों पर भरोसा कर
हर कदम फूँक-फूँक कर चलती है
घूंट दर्द का अब नहीं पीती है
गमों के संग मुस्कुराकर जीती है
लड़ने के लिए सदैव तत्पर रहती हैं
आजकल की लड़कियाँ
लड़कों पर भारी पड़ती है
माता-पिता का सहारा बन
बेटे का धर्म निभाती है
हर कार्य में आगे बढ़ कर
दुनिया में अपना लोहा मनवाती है
आजकल की लड़कियाँ अब
चेहरा नहीं छुपाती है
लाखों के बीच सितारा बन
जगमगाती है।

आभा दवे
मुंबई

Hindi Poem by Abha Dave : 111790583
shekhar kharadi Idriya 5 year ago

अत्यंत मार्मिक चित्रण तथा महिला दिवस की हार्दिक बधाई 💐🙏

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now