आपको चेहरे से भी बीमार होना चाहिए।
इश्क है तो इश्क का इज़हार होना चाहिए।
जिंदगी तू कब तलक यू ही फिराएगी मुझे।
टूटा फूटा ही सही घर बार होना चाहिए।
आप दरिया है तो फिर इस वक्त हम खतरों में हैं।
आप किश्ती हैं तो हमको पार होना चाहिए।
अपनी यादों से कहो पल भर की फुर्सत दे मुझे
इश्क की किस्मत में भी इतवार होना चाहिए।