0️⃣2️⃣0️⃣3️⃣2️⃣2️⃣
दो मार्च दो हज़ार बाइस । बुधवार । शुभ समय । वसंत ऋतु । आज अमावस्या पर्व है ।

(१) अच्छी भूमिका, अच्छे लक्ष्य और अच्छे विचारों वाले लोगों को सदैव स्मरण किया जाता है; मन में भी, शब्दों में भी और जीवन में भी ।

(२) Don't raise your voice, improve your argument.

(३) जब ठोकरें खाकर भी न गिरें तो समझ लें कि दुआओं ने थाम रखा है ।

(४) घृणा और उन्माद, मानसिक रूप से अपाहिज बना देते हैं फिर उम्र, शिक्षा और ज्ञान, सब व्यर्थ हो जाते हैं ।

(५) जीवन का सबसे कठिन कार्य है इंसान को पहचानना ।

(६) दर्द कितने भी दिल में हों, सदैव मुस्कराते रहिए; अगर गिरा एक आंसू तो तमाशा हो जाएगा, पोंछने वाले तो कम मिलेंगे मगर वज़ह जानने वालों का तांता लग जाएगा ।

(७) OPEN और CLOSE दोनों विरोधी शब्द हैं, लेकिन कितने मजे की बात है कि हमारा मन OPEN उसी के सामने होता है जो हमारे बहुत CLOSE होता है ।

घर में रहें स्वस्थ रहें ।

0️⃣2️⃣0️⃣3️⃣2️⃣2️⃣

Hindi Quotes by Dr Jaya Shankar Shukla : 111789187

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now