सच सच बताना नारी क्या पीड़ित नही है ?
अरे! इसका जिम्मेदार किसे कहोगे ? पुरूष या नारी खुद ?
सच सच बताना नारी ...
रामायण देखो महाभारत देखो क्या उसमे नारी दलन नही है ?
जब भी कोई आक्रमण हुआ उनका क्या पहला शिकार नारी नही है ?
सोचो" आक्रान्ताओ ने क्या नारी को नोचा नही है ?
सच सच बताना नारी क्या शोषित नही है ?
दौर आज भी वही है घर घर मे,
पुरूषो के अधिकारो मे नारी क्या कुंठित नही है ?
वाह रे पुरूष तूने इसकी कभी शिक्षा छीनी, कभी पर्दे मे डाला इसका जिम्मेदार क्या तू नही है ?
✍कैप्टन
#WomensDay
#WomensDay