हाइकु -गोधुलि बेला पर

--------

1)शाम उतरी
आसमान से नीचे
निशा मुस्काई ।

2)गोधुली बेला
गाय रंभाने लगी
लौटी घर को ।


3)पग की धूल
उड़ाती चहुँओर
चली है गायें ।


4)सूरज चला
पश्चिम में उतरा
लालिमा लिए।


5) विवाह, शुभ
गोधुलि बेला में ही
शास्त्र कहते ।

6)जल दर्पण
निहारता पर्वत
बेला गोधुलि ।

आभा दवे
मुंबई

Hindi Poem by Abha Dave : 111787805

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now