Hindi Quote in Blog by Roopanjali singh parmar

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मुझे हमेशा से यही लगता रहा है कि तुम मुझसे प्रेम करते हो। इसके पीछे का कारण यह है कि तुमने हमेशा मुझे महत्व दिया है। अपनी व्यस्त ज़िन्दगी के बीच, हर काम के बीच मेरे लिए तुम्हारा समय निकालना मुझे यह एहसास कराता रहा है कि.. मैं तुम्हारे लिए खास हूँ।
जब मैं तुम्हारे समीप होती हूँ तो मेरी हर छोटी-छोटी बात का तुम ख़्याल रखते हो। मेरी हिचकी मुझसे ज़्यादा तुम्हें परेशान करती है।
आधा दिन निकल जाने के बाद भी अगर मैंने खाना नहीं खाया तो तुम मुझे टोक दिया करते हो।
मैं किस से क्या बात करती हूँ, किसने मुझसे क्या कहा, रात को मेरी नींद कैसी रही.. इस सब का तुमको पूरा ख़्याल रहता है।
मैं समय से सोती नहीं हूँ और फिर समय से जागती नहीं हूँ.. यह सब तुमको पसन्द नहीं.. जानती हूँ मैं।
लेकिन इस सब के बाद भी तुमने यह कभी नहीं कहा कि तुम मुझसे प्रेम करते हो।
नहीं! ऐसा नहीं है कि कहना ज़रूरी है.. मगर संभव हो सके तो ज़रूर कहना।
फिर मैं अधिकार से बिना किसी असमंजस के "तुम सिर्फ मेरे हो" कह सकूंगी और मुझे यह अधिकार चाहिए।
मैं तुम्हारी तरह नहीं हूँ.. बिल्कुल नहीं!
मैं सहज-सरल-सत्य रूप से कह रही हूँ.. "मैं तुमसे प्रेम करती हूँ। बहुत अधिक प्रेम करती हूँ।"
नहीं! मतलब ऐसा भी नहीं है कि तुम अभी कहो या मुझे इसी वक़्त जवाब दो।
तुम्हारे पास पूरा वक़्त है सोचने के लिए.. जितना तुम चाहो उतना वक़्त है तुम्हारे पास।
मैं वक़्त पूरा दूँगी तुमको मगर फ़ासला नहीं रखूंगी।
मैं तुमसे बात करूंगी, तुमसे मिलूंगी भी।
कॉल करूँगी, मैसेज भी करूँगी।
तुम्हारा हाथ भी पकड़ूंगी और तुम्हारे गले भी लगूंगी।
तुम पर कोई बन्दिश नहीं है और अपनी सीमा भी जानती हूँ मैं। तो उस सीमा के अंदर रहकर तुमसे प्रेम तो कर ही सकती हूँ ना!
तुम इसे कुछ भी समझो मगर जब तक तुम मुझे जवाब नहीं दे देते मैं फ़ासला नहीं होने दूँगी।
तुम्हारी 'हाँ' होगी तो मुझे मेरे लिए खुशी होगी और तुम्हारी 'ना' होगी तो मुझे तुम्हारे लिए खुशी होगी क्योंकि तुम उसमें खुश रहोगे।

मगर मुझसे पूछोगे तो मैं तुम्हारी 'हाँ' चाहती हूँ।
-रूपकीबातें
❤️
#रूपकीबातें
#roop #roopkibaatein #roopanjalisinghparmar

Hindi Blog by Roopanjali singh parmar : 111786350
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now