1️⃣2️⃣0️⃣2️⃣2️⃣2️⃣बारह फरवरी दो हज़ार बाइस । शनिवार । शुभ समय । शिशिर ऋतु । आज जया एकादशी है ।
(१) अगर आप उम्मीद करते हैं कि दूसरे आपको खुश करेंगे तो आप सदैव निराश होंगे ।
(२) गुनाह करके कहां छुप जाओगे, यह ज़मीन और आसमां, सब उसी का है ।
(३) पेट और गुरूर बढ़ जाने पर अपनों को गले लगाना मुश्किल होता है ।
(४) बुद्धि जब हड़ताल पर जाती है तो जुबान, ओवरटाइम करने लगती है ।
(५) विधाता द्वारा जीवन में कुछ चीजें हमें कठिनाई से हासिल करने लायक बनाई जाती हैं और वो ही हमारी योग्यता का पैमाना तय करती हैं ।
(६) सबसे अच्छा अनुवादक वो है जो किसी की ख़ामोशी को मुस्कान में बदल दे !
(७) दिल के अच्छे होने से पहले हम ज़ुबान के अच्छे हों क्योंकि लोगों का वास्ता पहले जुबान से पड़ता है, दिल तक तो कुछ खास लोग ही पहुंच पाते हैं ।
घर में रहें स्वस्थ रहें ।
1️⃣2️⃣0️⃣2️⃣2️⃣2️⃣