मुझे कभी सलीके से जीवन में राजनीति नहीं आई
ना मैंने जीवन में कभी अपने स्वार्थ के लिए दांवपेच खेलें
नाहीं कभी अपने उसूलों को मैंने तोड़ा
हां यह सच है कि मैं ने ज्यादा शोहरत नहीं हासिल की
लेकिन और एक सच यह भी है कि मैं ने कई दिलदार दोस्त पाए
मुझे कभी किसी के लिए बगावत ना आई
लेकिन यह भी सच है कि  Bindu Anurag
मैं  दूसरों की वक्त की जरूरत पर काम आई
मुझे राजनीति से ही सख्त नफरत है
इसीलिए शायद कई लोगों से है दूरी बनाई
लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता ऐसे राजनीति वाले लोगों से क्योंकि मैंने जीवन में कई खास लोगों के दिलों में भी जगह है पाई
मुझे नहीं पता लोग अपनी जरूरत के अनुसार क्यों रिश्ते बनाते हैं
लेकिन हां मैंने जो भी रिश्ते हैं उन्हें बखूबी निभाने की चाहत है पाई
मुझे लगता है राजनीति यानी जो आपको प्रिय है उससे भी आपको दूर कर देती हैं
और हम साधारण लोग हैं जो एक बार रिश्ता जोड़ देते हैं फिर कभी उसके बारे में तोड़ने के लिए नहीं सोचते ।
इसीलिए ही शायद मुझे राजनीति नहीं भाई
लेकिन मुझे कोई अफसोस नहीं है कि मुझे राजनीति नहीं आई
क्योंकि मैंने कई लोगों के दिल में है जगह बनाई....
03:09 AM 18/01/22

-Bindu _Anurag

Hindi Blog by Bindu : 111778567

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now